मोहम्मद शमी पर पत्नी हसीन जहां ने लगाए फिर गंभीर आरोप, कहा – ‘बेटी के पासपोर्ट पर नहीं किया शमी ने साइन’

मोहम्मद शमी जो की अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं, अब एक बार फिर विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
मोहम्मद शमी पर पत्नी हसीन जहां ने लगाए फिर गंभीर आरोप, कहा – ‘बेटी के पासपोर्ट पर नहीं किया शमी ने साइन’

भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित खिलाडी और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर विवादों में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल शमी की पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर उनपर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार हसीन जहां का कहना है कि शमी ने अपनी बेटी आयरा के पासपोर्ट से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है।

वहीं मामला उस समय और बढ़ जब शमी ने हाल ही में अपनी बेटी से मिलने के बाद उनके साथ बिताए पलों का एक वीडियो के जरिये अपने सोशल मीडिया आकउंट पर शेयर किया। जानकारी के मुताबिक हसीन जहां ने इस मुलाकात को “दिखावा” करार देते हुए शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

अपनी बेटी की जिम्मेदारियों से दूर रहते हैं शमी?

दरअसल पत्नी हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर आरोप लगाए है कि शमी अपनी बेटी की जिम्मेदारियों से दूर रहते हैं और अपने करियर में ही व्यस्त रहते हैं। जानकारी के अनुसार हसीन जहां का कहना है कि शमी ने बेटी के पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए जरूरी कागजात पर भी हस्ताक्षर नहीं किए और उन्होंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है। वहीं हसीन जहां के अनुसार, पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो चुकी है, लेकिन शमी द्वारा इस प्रक्रिया में कोई सहयोग नहीं किया जा रहा हैं।

हसीन जहां ने यह भी आरोप लगाया

इसके साथ ही हसीन जहां ने यह भी आरोप लगाया कि आयरा को गिटार और कैमरे जैसी चीजों की जरूरत होने पर भी शमी ने इन आवश्यकताओं को पूरा करने की कोई कोशिश नहीं की। दरअसल हसीन के मुताबिक, शमी बेटी की ज़रूरतों को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं और अपनी जिम्मेदारियों से दूरी बनाए हुए हैं।

वहीं हाल ही में शमी द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें वे अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे थे। हालांकि, हसीन जहां ने इस मुलाकात को एक “दिखावा” करार दिया है और यह बताया है कि शमी यह सब सार्वजनिक छवि सुधारने के लिए कर रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews