चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के बगैर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी कैसे जीतेगा भारत? खड़े हुए बड़े सवाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। इस टीम में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को मौका नहीं दिया गया है। वहीं इसके बाद सोशल मीडिया पर कड़े सवाल पूछे जा रहे हैं।
चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के बगैर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी कैसे जीतेगा भारत? खड़े हुए बड़े सवाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी। जिसके लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। गौरतलब है कि इस टीम में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का नाम शामिल नहीं है। पिछली 2 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर नजर डालें तो चेतेश्वर पुजारा और रहाणे के अहम योगदान के चलते ही भारत यह ट्रॉफी जीत सका था। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

दरअसल भारतीय टीम में इस बार नए चेहरों पर विश्वास जताया गया है। टीम में अभिमन्यु ईश्वरन और नितीश रेड्डी जैसे खिलाडियों को मौका दिया गया। वहीं टीम का एलान होने के बाद ही सोशल मीडिया पर रहाणे और पुजारा को लेकर सवाल उठते हुए दिखाई दिए।

चेतेश्वर पुजारा के बगैर BGT?

चेतेश्वर पुजारा की बात की जाए तो पुजारा ने अब तक 103 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 43 की औसत से रन बनाए हैं। पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में 7195 रन बनाए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि बिना चेतेश्वर पुजारा के भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से यह महत्वपूर्ण ट्रॉफी कैसे जीतेगी। दरअसल टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा अनुभवी खिलाडी नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं पुजारा को लेकर पूर्व भारतीय खिलाडी का कहना है कि चेतेश्वर पुजारा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए थे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है।

अजिंक्य रहाणे के बगैर BGT?

वहीं अजिंक्य रहाणे की बात की जाए तो पिछले कुछ मैचों में अजिंक्य रहाणे ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। रहाणे एक अनुभवी प्लेयर माने जाते हैं। ऐसे में बिना रहाणे के ऑस्ट्रेलिया जाना भारतीय टीम को मुसीबत में डाल सकता है। दरअसल अजिंक्य रहाणे के अनुभव की बात की जाए तो रहाणे ने अब तक भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 38 की औसत से रन बनाए हैं। वहीं अजिंक्य रहाणे को लेकर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल मांग की जा रही है कि टीम में अजिंक्य रहाणे को शामिल किया जाना चाहिए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews