ICC ने लॉन्च किया शानदार AI टूल! खिलाड़ियों को इन चीजों से रखेगा दूर, पढ़ें यह खबर

आज से ICC महिला T20 विश्व कप 2024 शुरू हो गया है। दरअसल फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब इसका लाइव प्रसारण वे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
ICC ने लॉन्च किया शानदार AI टूल! खिलाड़ियों को इन चीजों से रखेगा दूर, पढ़ें यह खबर

ICC महिला T20 विश्व कप 2024 शुरू होने के साथ ही अब क्रिकेट प्रेमियों में इसे लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला T20 विश्व कप शुरू होने के साथ ही एक नए सोशल मीडिया मॉडरेशन प्रोग्राम की शुरुआत की है। जानकारी के अनुसार इसका उद्देश्य सभी टीमों और खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन अनुभव को और भी ज्यादा सकारात्मक बनाना है।

दरअसल अब तक 60 से भी अधिक खिलाड़ियों ने इसे साइन अप भी कर लिया है और अभी भी ICC की और से यह प्रक्रिया जारी रखी गई है। दरअसल सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं की जा रही है।

क्या काम करेगा यह टूल?

जानकारी के अनुसार इसका उद्देश्य एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाना है। बता दें कि खिलाड़ियों और प्रशंसकों के मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए आईसीसी ने सुरक्षा के लिए एक सक्रिय कदम उठाया है और यह उन्नत सॉफ्टवेयर पेश किया है। बता दें कि यह टूल क्रिकेट प्लेयर्स को निगेटिव ऑनलाइन कंटेंट से बचाने में मदद करेगा। वहीं आईसीसी की यह पहल शानदार बताई जा रही है। इसे ICC टूर्नामेंट के लिए भी जारी किया जा रहा है, बता दें कि इससे क्रिकेटिंग प्लेयर्स में स्वस्थ बातचीत को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसके साथ मिलकर किया जाएगा काम

दरअसल इस सोशल मीडिया मॉडरेशन प्रोग्राम के लिए, ICC द्वारा GoBubble के साथ साझेदारी की गई है। जानकारी के अनुसार यह AI तकनीक और मानव संसाधनों दोनों का मिश्रित उपयोग करती है। इसके जरिए न सिर्फ ICC के आधिकारिक फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनलों पर बल्कि इसके साथ-साथ उन खिलाड़ियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी गलत टिप्पणियों की निगरानी रखी जाएगी।

इसकी मदद से नेगेटिव कंटेंट और टिप्पणियों पर नजर रखी जा सकेगी। जैसे हेट स्पीच, उत्पीड़न और महिला विरोधी स्पीच या कंटेंट को हटाने में मदद करेगी। वहीं इसे लेकर ICC का कहना है कि, “हम ICC महिला T20 विश्व कप के सभी प्रतिभागियों और प्रशंसकों के लिए एक सकारात्मक और बेहतरीन वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि कई खिलाड़ियों और टीमों द्वारा हमारी नई पहल को अपनाया गया है।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews