IND vs ENG टेस्ट सीरीज से कितनी बदल गई ICC टेस्ट टीम रैंकिंग? यहां जानिए भारत को कितना हुआ नुकसान

क्या भारत और इंग्लैंड सीरीज का असर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग पर भी पड़ा है? चलिए जानते हैं, सीरीज ड्रॉ हो जाने के चलते भारत और इंग्लैंड की टीम इस समय आईसीसी रैंकिंग में किस स्थान पर है, किसे फायदा हुआ है और किसे नुकसान झेलना पड़ा है।
IND vs ENG टेस्ट सीरीज से कितनी बदल गई ICC टेस्ट टीम रैंकिंग? यहां जानिए भारत को कितना हुआ नुकसान

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज बेहद ही रोमांचक रही और इस सीरीज का सबसे शानदार मुकाबला रहा पांचवां और अंतिम मुकाबला, जहां क्रिस वोक्स ने सभी का दिल जीत लिया, चाहे वह भारतीय फैन हो या फिर इंग्लैंड का। क्रिस वोक्स की तारीफ सभी ने जमकर की। एक हाथ से चोटिल हो जाने के बाद भी मैदान पर उतरना क्रिस वोक्स की बहादुरी को दिखाता है।

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर नजर डाली जाए तो यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। इस सीरीज का एक मुकाबला ड्रॉ रहा, जबकि दो मुकाबले इंग्लैंड की टीम ने जीते और दो मुकाबले भारतीय टीम के नाम रहे।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर है ये टीम

इस समय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम विराजमान है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग इस समय 124 चल रही है, जबकि टीम के अंकों पर नजर डाली जाए तो यह 3732 है। वहीं दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम मौजूद है। साउथ अफ्रीका की रेटिंग 115 है। दोनों ही टीमें इस समय टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। साउथ अफ्रीका ने पिछली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी और एक बार फिर टीम ने सर्कल में शानदार प्रदर्शन किया है।

तीसरे नंबर पर है इंग्लैंड

वहीं इंग्लैंड सीरीज का आईसीसी रैंकिंग पर असर नहीं पड़ा है। अब भी तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है। इंग्लैंड की रेटिंग 112 है, जबकि टीम के पास इस समय 4469 अंक हैं। हालांकि इंग्लैंड की टीम को भी इस सीरीज से ज्यादा फायदा नहीं हुआ है। जबकि भारतीय टीम भी इस समय चौथे नंबर पर मौजूद है। इस समय भारतीय टीम की रेटिंग 107 है। भारत को भी सीरीज से कोई खास फायदा नहीं हुआ है। दरअसल, दोनों ही टीमें जिस स्थान पर पहले थीं, उसी स्थान पर इस समय भी मौजूद हैं। दोनों टीमों के बीच सीरीज बराबर होना इसका कारण है। इस समय भारत नंबर चार पर मौजूद है, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सर्कल में भारत बेहद पीछे नजर आ रहा है।

जानिए बाकी टीमों का हाल

वहीं बाकी टीमों पर नजर डाली जाए तो पांचवें नंबर पर इस समय न्यूजीलैंड की टीम मौजूद है। न्यूजीलैंड की टीम की रेटिंग 95 है, जबकि श्रीलंका की टीम छठे नंबर पर है, जिसकी रेटिंग 88 है। सातवें नंबर पर पाकिस्तान 78 रेटिंग के साथ मौजूद है, जबकि आठवें नंबर पर इस समय वेस्टइंडीज की टीम 72 रेटिंग के साथ मौजूद है। टॉप 8 में टक्कर देखने को मिल रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews