IND vs ENG: मंगलवार को खेला जाएगा तीसरा T20 मुकाबला, इंग्लैंड ने कर दिया प्लेइंग-11 का ऐलान, पढ़ें खबर

मंगलवार, 07 जुलाई 2026 को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले ही इंग्लैंड टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इस समय इंग्लैंड की टीम 1-0 से लीड बनाए हुए है।
IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। जिसके दो मैच हो चुके हैं और तीसरा मैच मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकालाब बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। वहीं दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस समय इंग्लैंड की टीम 1-0 से लीड बनाए हुए है। तीसरे मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी।

बता दें कि तीसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की ओर से अभी एक प्लेइंग 11 को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन इंग्लैंड टीम ने मुकाबले के एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि तीसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी जो टीम पिछले मैच में खेली थी, वो ही इस अगले मैच में भी खेलती हुई नजर आएगी। भारत से दूसरा मुकाबला जीतने के बाद इंग्लैंड टीम के हौसले बुलंद हैं।

जीत की तलाश में भारतीय टीम

इंग्लैंड से पहले भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। उस सीरीज में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा और सीरीज भी गंवाई। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में दो मुकाबले हो चुके हैं। पहले मैच में बारिश ने बाधा उत्पन्न की। टीम इंडिया ने पारी खेली लेकिन बारिश की वजह से इंग्लैंड को खेलने का मौका नहीं मिला जिस वजह से मुकाबला बेनतीजा रहा। वहीं दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने केवल 15 बॉल पर 39 रन बनाए, वहीं जैकब बैथल ने 46 बॉल पर 76 रनों की अहम पारी खेली और वे आखिर तक नाबाद भी रहे।  देखा जाए तो भारतीय टीम अभी जीत की तलाश में है।

भारतीय बल्लेबाजी ने किया निराश

बता दें कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अब तक बल्लबाजों के प्रदर्शन ने निराश किया है। अभिषेक शर्मा अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन उनका साथ देने वाला कोई नहीं। संजू सैमसन के खराब प्रदर्शन की बदौलत दूसरे टी20 मैच में उनको प्लेइंग 11 से बाहर किया गया और वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया। लेकिन दूसरे मुकाबले में वैभव ने 10 गेंदों में सिर्फ 14 रन ही बनाए। वहीं ईशान किशन भी अभी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। लेकिन तिलक वर्मा की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभी तक तिलक के बल्ले से एक भी अच्छी पारी नहीं आई है। मैदान में कप्तान श्रेयस अय्यर भी कुछ मैचों में ही कमाल कर पाए हैं हालांकि बल्लेबाजी उनकी भी उतनी खास नहीं रही।

वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया। इस मुकाबले से वैभव ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू भी कर दिया। वैभव सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। दूसरे मैच में वैभव ने खास प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने 10 गेंदों में 140 की स्ट्राइक रेट से 14 रन ही बनाए लेकिन उन्होंने इस दौरान दो बड़े छक्के भी जड़े। अगर तीसरे मुकाबले में वैभव को मौका मिलता है तो भारतीय फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान की पिच का हाल

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, इसलिए यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। पिच पर अच्छा उछाल मिलता है, जबकि इसकी सतह हल्की खुरदरी और सूखी रहती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलने की संभावना रहती है। वहीं अगर मौसम की बात करें तो मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हवाएं भी चलने की संभावना है। ऐसे में शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ अतिरिक्त सहायता मिल सकती है। हालांकि, कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजों के लिए अधिक अनुकूल मानी जा रही है।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews