अफगानिस्तान को हराकर भारत ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, इस मामले में पाकिस्तान को छोड़ा पीछे

ind vs afg

Indian Team Breaks Pakistan Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार को बैंगलौर के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में खेला गया। जहां भारतीय टीम ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को 10 रनों से पटखनी देकर सीरीज पर क्लीन स्वीप किया। वहीं इस जीत के साथ भारत ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए पाकिस्तान की टीम को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान को किस मामले में पीछा छोड़ा है।

पाकिस्तान को इस मामले में छोड़ा पीछे

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज को 3-0 से जीत लिया। वहीं इस जीत के साथ भारत ने T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 9वीं बार विपक्षी टीम के खिलाफ क्लीन स्वीप किया है। गौरतलब है कि इस जीत के पहले भारत और पाकिस्तान दोनों ने 8-8 बार सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इस रिकॉर्ड को बुधवार को भारत ने तोड़ दिया और पाकिस्तान से आगे निकल गया।

भारत ने इन टीमों के खिलाफ सीरीज को किया है क्लीन स्वीप

आपको बता दें अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने 9वीं बार T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज को क्लीन स्वीप करने में सफल हुई है। इसके पहले भारत ने 8 टीमों के खिलाफ सीरीज क्लीन स्वीप किया था। ये टीमें इस प्रकार हैं-

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 2015-16- 3-0
  • भारत बनाम श्रीलंका- 2017-18- 3-0
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज- 2018-19- 3-0
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड- 2019-20- 5-0
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज- 2019-20- 3-0
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड- 2021-22- 3-0
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज- 2021-22- 3-0
  • भारत बनाम श्रीलंका- 2021-22- 3-0

T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक क्लीन स्वीप करने वाली टीमें

  • भारत- 9
  • पाकिस्तान- 8
  • इंग्लैंड- 4
  • ऑस्ट्रेलिया- 3
  • न्यूजीलैंड- 3
  • साउथ अफ्रीका- 3
  • श्रीलंका- 1
  • वेस्टइंडीज- 1

दूसरे सुपर ओवर में नतीजा आया सामने

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 212 रन बनाया था। जिसका पीछा करने उतरी अफगानिस्तानी टीम 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 212 रन बनाई थी। जिसके कारण मैच टाई हो गया। जिसके बाद सुपर ओवर हुआ। वहीं सुपर ओवर भी 16-16 रनों की बराबरी के कारण टाई हो गया और नतीजा सामने नहीं आ पाया। इसके लिए दूसरी बार सुपर ओवर हुआ। जिसमें आखिरकार मैच का नतीजा सामने आया। जहां भारत ने अफगानिस्तान को 10 रनों से हराकर सीरीज क्लीन स्वीप कर लिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews