श्रीलंका T20 दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित, धवन होंगे कप्तान।

श्रीलंका T20 दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित, धवन होंगे कप्तान।

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जुलाई महीने में भारत और श्रीलंका के बीच होने जा रहे तीन एकदिवसीय(three ODI games) मुकाबलों और तीन T–20 मुकाबलों के लिए ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी (All India Senior Selection Committee) ने भारतीय स्क्वॉड(squad) की घोषणां करदी है।इस टीम की कप्तानी की कमान मैनेजमेंट ने शिखर धवन के हाथों में सौंपी है।देखने की बात तो यह है कि धवन के अलावा सभी बड़े नाम जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा इस दौरे में शामिल नहीं है।इस सीरीज़(series) के सभी मैच कोलंबो(colombo) के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम(International Cricket Stadium) आर प्रेमदासा(R Premadasa) में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम स्क्वॉड।

भारतीय टीम में कप्तान धवन के अलावा, पृथ्वी शॉ, देवदत्त पाडिकाल,ऋतुराज गायकवाड़,सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या,नीतीश राणा, यजुवेंद्र चहल, राहुल चहर,के गौथम, कृणाल पांड्या,कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती,दीपक चाहर, नवदीप सैनी,चेतन सकरिया होंगे। भुवनेश्वर कुमार को टीम की वाइस कप्तानी सौंपी गई है , साथ ही यह टीम दो विकेटकीपर बल्लेबाजों संजू सैमसन और ईशान किशन के साथ मैदान में उतरेगी।

सांसद नकुलनाथ ने अधिकारियों के साथ ली बैठक, दिए ये निर्देश

आपको बतादें इन खिलाड़ियों के अलावा ईशान पोरेल, संदीप वॉरियर,अर्शदीप सिंह, साई किशोर और सिमरजीत सिंह को नेट बॉलर्स के रूप में सीरीज में जगह मिली।देखना दिलचस्प होगा की युवा टीम इंडिया किस तरह अपने बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी के बिना सीरीज में परफॉर्म करेंगी।साथ ही जो टीम की विनिंग स्ट्रीक है क्या यह टीम उसे जारी रखने में कामयाब होपाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews