T20 World Cup 2024: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, T20 विश्व कप से बाहर हुआ ये घातक खिलाड़ी

India

T20 World Cup 2024: T20 विश्व कप का आगाज जून, 2024 से होने वाला है। इसका आयोजन यूएसए और वेस्टइंडीज में किया जाएगा। इसी बीच भारतीय टीम के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारत का दिग्गज खिलाड़ी T20 विश्व कप में शामिल नहीं हो सकेगा।

BCCI ने दी बड़ी जानकारी

इस बात की जानकरी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोहम्मद शमी की वापसी बांग्लादेश के साथ होने वाली घरेलू सीरीज में होने की संभावना है। वहीं अब भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी T20 विश्व कप से वापसी नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें सितंबर, 2024 में भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच और 3 T20 मुकाबले होने हैं।

पिछले महीने हुई थी सर्जरी

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पिछले महीन टखने की सर्जरी हुई है। उनकी सर्जरी लंदन में हुई। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए जय शाह ने बताय कि उनकी सर्जरी हो चुकी है। गौरतलब है शमी ने अपना आखिरी मैच में वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकालबा खेला था। इसके बाद टखने में चोट की वजह से वह टीम से लंबे समय से बाहर रहे हैं। वहीं विश्व कप 2023 में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने कुल 7 मैचों में 24 विकेट हासिल किए।

IPL 2024 से भी हो चुके हैं बाहर

मोहम्मद शमी पहले से ही IPL 2024 के पूरे सीजन से बाहर चल रहे हैं। शमी IPL की गुजरात टाइटंस टीम में शामिल थे। वहीं टीम की फ्रेंचाइजी की तरफ से जानकारी दी गई थी कि मोहम्म शमी IPL 2024 के पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews