IPL 2022: विराट कोहली के बाद RCB का अगला कैप्टन कौन? जाने कब होगी इसकी घोषणा ..

IPL 2022: विराट कोहली के बाद RCB का अगला कैप्टन कौन? जाने कब होगी इसकी घोषणा ..

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।  आईपीएल सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक है, जिसका इंतजार लोग करते हैं।  भारत में यह त्योहार के तरह ही मनाया जाता है। हर किसी की अपनी टीम होती है, जिसे फैंस सपोर्ट करते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी है। बता दें कि 26 मार्च से आईपीएल 2022 का 15 वां सीजन शुरू हो रहा है, जिसमें पहले दिन चेन्नई सुपर किंग और कोलकाता नाइट राइडर्स एक दूसरे से  आमना सामना करेंगे। 27 मार्च को आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेल होगा, लेकिन अब तक इस सेशन के लिए आरसीबी ने अपने कैप्टन की घोषणा नहीं की थी।

यह भी पढ़े… “गंगुबाई काठियावाड़ी” की सफलता के बाद आलिया भट्ट करेंगी हॉलिवुड में काम

आरसीबी के  फैंस को काफी लंबे समय से आरसीबी के कैप्टन के ऐलान होने  का इंतजार था। जो शायद अब खत्म होने वाला है।  विराट कोहली के बाद किसे आईपीएल 2022 में आरसीबी का कप्तान बनाया जाएगा? यह सवाल हर किसी के मन में है। सूत्रों के मुताबिक आरसीबी का नया कैप्टन ऑफ Faf Du Plessis को बनाया जा सकता है।  12 मार्च को आरसीबी एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करेगा, जिस दौरान आरसीबी के नए कप्तान की घोषणा की जाएगी।  इससे पहले विराट कोहली टीम के कैप्टन थे, लेकिन उनके बाद यह जगह अब तक खाली है। डू प्लेसिस की बात करें तो वह चेन्नई सुपर किंग के टॉप स्कोरर में से एक हैं और उन्हें  कैप्टनशिप का काफी अच्छा अनुभव है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews