IPL 2023 Opening Ceremony में ये स्‍टार्स बिखेरेंगे अपना जलवा, जानिए कब और कहां फ्री में देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IPL opening ceromony

IPL 2023 Opening Ceremony : आईपीएल 2023 के आगाज होने में चंद घंटे ही बचे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। जिसका पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी को लेकर आज यहां पर ओपनिंग सेरेमनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें कई दिग्गज सेलिब्रिटीज अपने परफॉर्मेंस देंगे। तो चलिए इस खेल से जुड़ी तमाम जानकारी आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए देते हैं…

IPL 2023 OpeningCeremony

जानिए समय यहां

IPL Opening Ceremony Date – 31 मार्च

IPL Opening Ceremony Venue – नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम, अहमदाबाद

IPL Opening Ceremony Time – लगभग शाम 6 बजे (समय में बदलाव की उम्‍मीद है)

ये स्‍टार्स बिखेरेंगे अपना जलवा

आज आयोजित होने वाले इस ओपनिंग सेरेमनी में दिग्गज सेलिब्रिटीज कैटरीना कैफ, टाइगर श्रॉफ तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर देंगे। इसके अलावा, अरिजीत सिंह के आवाज से ऑपनिंग सेरेमनी का संगीत भी हो सकता है। जिसके लिए उनके फैंस बहुत उत्साहित हैं। साथ ही, संभावना है कि म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी होगी।

फ्री में देखें लाइव स्ट्रीमिंग

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच का मुकाबला आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। ओपनिंग सेरेमनी के लाइव प्रसारण के लिए आप टीवी चैनल्स पर देख सकते हैं जैसे कि Star Sports, Star Gold आदि। आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के अलावा बिना किसी खर्च के Jio Cinema ऐप पर भी आईपीएल 2023 के ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए आपको जियो यूजर होना आवश्यक होगा। इसके अलावा, आप IPL की वेबसाइट, Hotstar और यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

IPL 2023 Gujrat Titans Squad

हार्दिक पांड्या (कप्तान), राशिद खान, राहुल तेवतिया, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, शिवम मावी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, डेविड मिलर, आर साई किशोर, अभिनव सदरंगानी, अल्जारी जोसेफ, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, रिद्धिमान साहा, जयंत यादव, विजय शंकर, केएस भरत, ओडियन स्मिथ, मोहित शर्मा, नूर अहमद, उर्विल पटेल प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे, साईं सुदर्शन।

IPL 2023 Chennai Super Kings Squad

एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन, अजय मंडल, भगत वर्मा।

12 जगहों पर आयोजित होगा IPL

आइपीएल 16 के मैच देशभर में बारह स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुवाहाटी, जयपुर, कोलकाता, नई दिल्ली, मोहाली, लखनऊ, धर्मशाला और अहमदाबाद शामिल हैं। वहीं, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, लखनऊ, हैदराबाद और कोलकाता लीग चरण के दौरान सात-सात मैचों की मेजबानी करेंगे, जिसमें मोहाली और जयपुर पांच-पांच मैचों की मेजबानी करेंगे। गुवाहाटी और धर्मशाला दो-दो खेलों की मेजबानी करेंगे।

कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे

बता दें कि IPL 16 में कुल 10 टीमें खेलती हुई नजर आने वाली है और इसके कुल 74 मुकाबले खेले जाने हैं। 28 मई तक चलने वाले टूर्नामेंट में हर टीम को लीग राउंड में 14-14 मुकाबले खेलने हैं। हालांकि, चोट के चलते जसप्रीत बुमराह से लेकर ऋषभ पंत तक खेल से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में कुछ नए खिलाड़ी T20 लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।

5 साल बाद आयोजित होगा ओपनिंग सेरेमनी

दरअसल, साल 2018 सीजन के बाद से आईपीएल में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं हुआ है। इस साल परिणीति चोपड़ा, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और ऋतिक रोशन जैसे बॉलीवुड सितारों ने परफॉर्म किया था। वहीं, पुलवामा हमले में 40 सैनिकों के शहीद होने पर 2019 की ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया गया था। इसके बजाए आईपीएल ने शहीदों के परिवारों के लिए एक विशेष कोष की स्थापना की थी।

जिसके बाद कोरोना महामारी के कारण भारत में कई इवेंट रद्द कर दिए गए थे, जिसकी वजह से आईपीएल में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं हुआ है और आज 5 साल बाद एक बार फिर भव्य तरीके से ओपनिंग सेरेमनी की तैयारी की गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews