IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा आज, जानें दोनों टीमों का हाल

IPL 2024: आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच IPL 2024 के प्लेऑफ चरण का महत्वपूर्ण मुकाबला, एलिमिनेटर खेला जाएगा। मैच से पहले जानते है आज की पिच रिपोर्ट।
IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा आज, जानें दोनों टीमों का हाल

IPL 2024: IPL 2024 के प्लेऑफ चरण का महत्वपूर्ण मुकाबला, एलिमिनेटर, आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह मुकाबला शाम 7:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे किया जाएगा। वहीं इस मुकाबले की विजेता टीम क्वालिफायर-2 में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम का मुकाबला हैदराबाद की टीम से होगा।

दूसरी बार एलिमिनेटर में आमने-सामने टीमें :

ऐसा दूसरी बार होगा जब दोनों टीमें एलिमिनेटर में एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी। दरअसल राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इससे पहले एलिमिनेटर मुकाबला आईपीएल के 2015 के सीजन में भी खेला गया था, वहीं आपको बता दें कि उस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम ने 71 रन से राजस्थान की टीम को हराया था। इस मुकाबले में बेंगलुरु ने राजस्थान को बड़े अंतर से हराया था, जिससे इस बार के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोचक मुकाबला होने की संभावना है।

राजस्थान रॉयल्स के नाम एक ट्रॉफी:

दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने IPL के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद से ही राजस्थान ने ट्रॉफी नहीं उठाई है। हालांकि टीम 2022 में रनरअप रही थी। जबकि बेंगलुरु की बात की जाए तो बेंगलुरु की टीम ने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं किया है। टीम को 16 साल का लम्बा इंतजार है। जिसके चलते आज टीम एलिमिनेटर में जीतकर आगे बढ़ने की कोशिश करेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेऑफ में स्थिति:

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक तीन बार IPL के फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। वहीं इस बार बेंगलुरु की टीम नौवीं बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और आज अपना पांचवां एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। इससे पहले, बेंगलुरु ने चार में से दो एलिमिनेटर मुकाबले जीते हैं। बेंगलुरु ने दो सेमीफाइनल मुकाबले भी खेले हैं, जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली है।

जानें आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए अनुकूल है। जानकारी के अनुसार इस मैदान में अब तक IPL के 33 मैच खेले गए हैं, जिसमें 15 मैच पहली पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने अपने नाम किए है और 18 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। इस पिच पर सबसे उच्चतम टीम स्कोर 233/3 है।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11:

राजस्थान रॉयल्स की टीम: संजू सैमसन (कप्तान & विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा, टॉम कोहलर कैडमोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, स्वप्निल सिंह

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews