IPL 2026 में आज CSK vs GT के बीच मुकाबला, MS धोनी कर सकते हैं वापसी, यहां जानिए किसका पलड़ा है भारी?

आईपीएल 2026 में आज एक अहम मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर होने वाली है। इस मैच से महेंद्र सिंह धोनी की वापसी की संभावना भी जताई जा रही है। जानकारी दे दें कि यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
IPL 2026 में आज CSK vs GT के बीच मुकाबला, MS धोनी कर सकते हैं वापसी, यहां जानिए किसका पलड़ा है भारी?

IPL 2026 का 37वां मैच आज चेन्नई में खेला जाएगा जहां चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे। वहीं इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें MS धोनी की संभावित वापसी पर टिकी हुई हैं। बता दें कि अब तक धोनी इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय बेहतर फॉर्म में नजर आ रही है। पिछले चार में से तीन मैच टीम जीत चुकी है। वहीं गुजरात टाइटंस को लगातार प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है।

दरअसल पॉइंट्स टेबल में चेन्नई पांचवें और गुजरात सातवें स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें दोनों ने 4-4 मैच जीते हैं। ऐसे में आज का मुकाबला बराबरी तोड़ने वाला साबित हो सकता है।

क्या CSK की जीत की ले बरकरार रहेगी?

दरअसल हेड-टु-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। पिछले सीजन में चेन्नई ने अहमदाबाद में बड़ी जीत दर्ज की थी जिससे टीम का मनोबल ऊंचा है। वहीं इस सीजन में भी चेन्नई की बल्लेबाजी मजबूत दिखाई दी है। संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतक लगाए हैं और टीम के टॉप स्कोरर बने हुए हैं। हालांकि चेन्नई का मिडिल ऑर्डर अभी भी चिंता का कारण बना हुआ है। शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। हालांकि गेंदबाजी में अंशुल कंबोज का प्रदर्शन शानदार रहा है जो पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं।

गुजरात की स्थिति खराब

वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम काफी हद तक शुभमन गिल और साई सुदर्शन पर निर्भर नजर रहेंगी। बता दें कि शुभमन गिल ने इस सीजन में तेजी से रन बनाए हैं लेकिन टीम का मिडिल ऑर्डर और डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी कमजोर रही है। हालांकि गेंदबाजी में बड़े नाम होने के बावजूद टीम निरंतरता नहीं दिखा पा रही है।

चेपॉक की पिच रिपोर्ट पर नजर डालें

दरअसल चेन्नई का चेपॉक ग्राउंड अपनी स्पिन फ्रेंडली पिच के लिए मशहूर है। यहां मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा फायदा मिलता है। दरअसल रिकॉर्ड्स भी यही बताते हैं कि यहां खेले गए ज्यादातर मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है। बता दें कि इस मैच का सबसे बड़ा एक्स फैक्टर MS धोनी की वापसी हो सकती है। उनकी मौजूदगी न सिर्फ टीम के मनोबल को बढ़ाएगी, बल्कि मैच के दौरान रणनीति में भी बड़ा फर्क डाल सकती है।

दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI

चेन्नई सुपर किंग्स :

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।

इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन

गुजरात टाइटंस :

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews