IPL 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, 12 शहरों में होंगे बचे हुए 50 मुकाबले, दूसरे चरण का शेड्यूल जारी

28 मार्च 2026 से आईपीएल 2026 टूर्नामेंट शुरू होने वाला है। इसके लिए BCCI ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। BCCI के अनुसार, बचे हुए 50 मुकाबले 12 शहरों के स्टेडियम में खेले जाएंगे। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण टूर्नामेंट के मुकाबले का शेड्यूल दो चरणों में जारी किया गया है।
IPL 2026

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड BCCI ने IPL 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। ​जिसमें बाकी बचे हुए 50 मुकाबले एवं संबंधित स्टेडियम की जानकारी दी गई है।

बता दें कि BCCI ने 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान पहले ही कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार को बोर्ड ने 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक के मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। दूसरे चरण के मैच देश के 12 अलग-अलग शहरों के स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इन शहरों में होंगे दूसरे चरण के मुकाबले

आईपीएल 2026 के दूसरे चरण के मुकाबले जो 12 शहरों में होना है उनके नाम इस प्रकार हैं- बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़।

IPL 2026 मुकाबलों का शेड्यूल 2 चरणों में क्यों हुआ जारी

बता दें कि देश के पांच राज्यों असम, पुडुचेरी, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के नतीजे चार मई को जारी होंगे। बीसीसीआई ने इन राज्यों में चुनाव घोषित होने के बाद लीग चरण का पूरा कार्यक्रम घोषित किया है। इतना ही नहीं पुडुचेरी को छोड़कर इन राज्यों में प्रमुख स्टेडियम हैं जहां आईपीएल के मैच खेले जाते हैं। चुनाव को ध्यान में रखते हुए दो चरणों में टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया गया है।

IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी

बता दें कि हर साल आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाता है, जिसमें कई रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिलते हैं, लेकिन आईपीएल के 19वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने ये फैसला लिया है कि इस बार कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं आयोजित की जाएगी।

क्यों नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी?

सूत्रों के मुताबिक, IPL 2025 में जब RCB के पहली बार आईपीएल खिताब जीता था। उसके जश्न के लिए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। अब BCCI ने उस घटना में 11 पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को रद करने का फैसला लिया।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews