भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खुशखबरी! जसप्रीत बुमराह ने नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू किया, IPL 2025 में दिखाई देंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। हालांकि, वह चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में भारत की टीम में शामिल नहीं हो सकेंगे, लेकिन अब वह मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल में जुड़ जाएंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खुशखबरी! जसप्रीत बुमराह ने नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू किया, IPL 2025 में दिखाई देंगे

चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट खेला जा रहा है और भारतीय टीम इस बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि, भारतीय टीम को अब भी एक लीग मैच खेलना बाकी है, जो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होगा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं, बावजूद इसके टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। बीसीसीआई ने बुमराह के लिए लंबा इंतजार किया, लेकिन उनकी इंजरी ठीक नहीं हो सकी, जिसके चलते उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जा सका। लेकिन अब एक शानदार खबर सामने आई है जसप्रीत बुमराह ने नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है।

हालांकि, जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में नजर नहीं आएंगे, लेकिन वह आने वाली सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा, आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम में भी खेलते हुए दिखाई देंगे। पहले खबरें आ रही थीं कि जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन अब उनकी इंजरी लगभग पूरी तरह ठीक हो गई है।

मुंबई इंडियंस के लिए अहम खिलाड़ी

जसप्रीत बुमराह न सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं, बल्कि वे मुंबई इंडियंस के लिए भी एक अहम खिलाड़ी हैं। ऐसे में अगर जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आईपीएल से बाहर हो जाते, तो यह मुंबई इंडियंस के लिए बेहद परेशानी वाली खबर होती। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और बुमराह ने टीम को यह खुशखबरी दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेट्स में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

बुमराह अब आईपीएल की तैयारी शुरू कर रहे

यह वीडियो मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बेहद खुशी देने वाला है। आईपीएल 2025 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आईपीएल का यह बड़ा टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू होगा। ऐसे में बुमराह अब आईपीएल की तैयारी शुरू कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों को आईपीएल में जुड़ने के लिए लगभग 10 दिन का समय मिलेगा। बता दें कि आईपीएल 2025 में पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews