इंग्लैंड टेस्ट टीम में शामिल होगा यह दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? स्टीफन फ्लेमिंग के ऑफर से क्रिकेट जगत में बढ़ी हलचल!

इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी को कोचिंग स्टाफ से जुड़ने का प्रस्ताव दिया है। वहीं अगर यह फैसला होता है तो पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच क्रिकेट का एक नया और दिलचस्प अध्याय देखने को मिल सकता है।
इंग्लैंड टेस्ट टीम में शामिल होगा यह दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? स्टीफन फ्लेमिंग के ऑफर से क्रिकेट जगत में बढ़ी हलचल!

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बड़े बदलावों के बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज माइकल हसी से बैटिंग कोच के तौर पर जुड़ने को लेकर बातचीत की है। फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस खबर ने क्रिकेट फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।

दरअसल इंग्लैंड क्रिकेट टीम हाल के महीनों में अपने टेस्ट सेटअप को मजबूत करने में जुटी हुई है। नए कोचिंग स्टाफ के साथ टीम भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर रणनीति तैयार कर रही है। इसी कड़ी में माइकल हसी का नाम सामने आने से यह संकेत मिलता है कि इंग्लैंड अनुभव और आधुनिक क्रिकेट सोच का बेहतर मेल तैयार करना चाहता है। हसी अपनी तकनीकी समझ, शांत स्वभाव और बल्लेबाजों को तैयार करने की क्षमता के लिए लंबे समय से जाने जाते हैं, इसलिए उनका नाम सामने आते ही क्रिकेट जगत में उत्सुकता बढ़ गई।

इंग्लैंड की नई ताकत बन सकती है यह जोड़ी

वहीं स्टीफन फ्लेमिंग और माइकल हसी का साथ नया नहीं है। दोनों कई वर्षों तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ काम कर चुके हैं। खिलाड़ी और कोच के रूप में उनकी आपसी समझ काफी मजबूत मानी जाती है। यही वजह है कि फ्लेमिंग अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हसी के साथ काम करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अनौपचारिक तौर पर हसी से इंग्लैंड टेस्ट टीम के बैटिंग कोच की भूमिका पर चर्चा की है। फिलहाल इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक हैं, इसलिए यदि हसी की एंट्री होती है तो टीम के कोचिंग ढांचे में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इंग्लैंड टेस्ट टीम के लिए कितना अहम हो सकता है माइकल हसी का अनुभव?

माइकल हसी दुनिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते रहे हैं। उन्होंने 2004 से 2013 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर बनाया। टेस्ट क्रिकेट में 79 मैच खेलकर 6235 रन बनाए, जिनमें 19 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे और टी20 क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। खास बात यह है कि हसी को पहले भी इंग्लैंड टीम के साथ काम करने का अनुभव है। वर्ष 2022 के टी20 विश्व कप में वे इंग्लैंड के सहयोगी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे थे और उसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड ने खिताब भी जीता था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews