IPL में वापसी से इनकार कर मिचेल स्टार्क ने लिया BCCI से पंगा, अब लिया है सकता है बड़ा एक्शन!

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों के लिए दिल्ली कैपिटल्स को अलविदा कह दिया है। ऐसे में BCCI उन पर बड़ा जुर्माना ठोक सकता है। दिल्ली ने उन्हें भारी रकम में खरीदा था, लेकिन अब प्लेऑफ की रेस में टीम अकेली पड़ गई है।
IPL में वापसी से इनकार कर मिचेल स्टार्क ने लिया BCCI से पंगा, अब लिया है सकता है बड़ा एक्शन!

आईपीएल 2025 के रुकने और दोबारा शुरू होने के बीच कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट चुके हैं। उनमें से कुछ लौटे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने वापस आने से मना कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की रेस में है और स्टार्क जैसे अनुभवी गेंदबाज की गैरमौजूदगी से टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीसीसीआई अब इस पर बड़ा एक्शन ले सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिचेल स्टार्क को आईपीएल के बचे हुए सीजन में खेलने के लिए दोबारा भारत लौटना था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें नीलामी में 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब अगर वह नहीं लौटते हैं, तो बीसीसीआई उनकी सैलरी से करीब 3 करोड़ रुपये की कटौती कर सकता है। बताया जा रहा है कि स्टार्क इस कटौती के लिए तैयार भी हैं, लेकिन इससे दिल्ली की टीम को खासा नुकसान होगा। बोर्ड की तरफ से यह संदेश भी साफ है कि आईपीएल को हल्के में लेने पर जुर्माना तय है।

IPL 2025 में मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 के इस सीजन में मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 11 मैच खेले हैं। उन्होंने अब तक 14 विकेट झटके हैं और उनका इकॉनमी रेट 10.16 रहा है। हालांकि वो अपनी काबिलियत के हिसाब से ज्यादा प्रभावशाली नहीं दिखे, लेकिन अहम मौकों पर विकेट लेकर उन्होंने टीम को फायदा जरूर पहुंचाया। ऐसे में उनके अचानक टूर्नामेंट से बाहर हो जाना दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण को कमजोर कर सकता है। प्लेऑफ जैसे अहम मुकाबलों में अनुभवी गेंदबाज की कमी टीम के लिए बड़ी टेंशन बन सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स का ताजा हाल और अगला मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में अब तक 11 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है और 13 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली को अपने बाकी बचे हुए मुकाबलों में जीत जरूरी है। टीम का अगला मुकाबला 18 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। ऐसे में मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी से गेंदबाजी की जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर और हर्षित राणा जैसे गेंदबाजों पर होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews