भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने की बड़ी भविष्यवाणी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को होगा। यह मुकाबला दुबई के क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। वहीं, इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बड़ी भविष्यवाणी की है।
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने की बड़ी भविष्यवाणी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, 19 फरवरी से शुरू होगी। भारत इस टूर्नामेंट की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को करेगा। इस टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बड़ी भविष्यवाणी की है। दरअसल, मोहम्मद आमिर ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब पाकिस्तान की टीम जीतेगी।

दरअसल, मोहम्मद आमिर ने कहा है कि अक्सर हम भारतीय टीम को आईसीसी ट्रॉफी का प्रबल दावेदार मानते हैं, लेकिन इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की प्रबल दावेदार पाकिस्तान है और पाकिस्तान ही यह खिताब अपने नाम करेगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को होगा मुकाबला

बता दें कि यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा, जब पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। हालांकि, भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल पर खेलेगी। भारतीय टीम के मुकाबले दुबई के स्टेडियम पर खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को मुकाबला होगा। वहीं, इस मुकाबले से पहले मोहम्मद आमिर ने बड़ी भविष्यवाणी की है। पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि पाकिस्तान 2017 में जीते गए चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करेगा।

मोहम्मद आमिर ने क्या कहा?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट 8 साल बाद हो रहा है। बता दें कि 2017 में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को हराया था। हालांकि, अब भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर अपना बदला पूरा कर सकती है। पाकिस्तान टीम चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। हाल ही में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था, जबकि दक्षिण अफ्रीका को भी पाकिस्तान ने 3-0 से वनडे सीरीज में हराया था। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की दावेदारी पाकिस्तान ने ठोक दी है। मोहम्मद आमिर ने कहा, “पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को उनके घर में हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है। मैं हमेशा से आईसीसी इवेंट्स में भारत को जीत का प्रबल दावेदार मानता हूं, क्योंकि वह टूर्नामेंट में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं। लेकिन इस बार मैं कहूंगा कि टीम इंडिया का मनोबल गिरा हुआ है और पाकिस्तान इस चैंपियंस ट्रॉफी को जीतेगा।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews