रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ एमपी का स्कोर पहुंचा 4/232, बारिश के कारण नहीं हो पा रहा दूसरे दिन का खेल, पढ़ें यह खबर

इंदौर के होलकर स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में आज दर्शकों को निराशा हाथ लगी है। दरअसल गीली आउटफील्ड होने की वजह से आज का खेल अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ एमपी का स्कोर पहुंचा 4/232, बारिश के कारण नहीं हो पा रहा दूसरे दिन का खेल, पढ़ें यह खबर

इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा रणजी ट्रॉफी का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल दूसरे दिन का खेल बारिश के चलते अभी एक शुरू नहीं हुआ है। आज के दिन मध्यप्रदेश और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे इस मैच में बारिश ने लगातार बाधा डाली, जिससे न तो खिलाड़ी मैदान पर उतर पाए और न ही दर्शकों को मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिल रहा है।

वहीं क्रिकेट प्रेमी और खिलाड़ी दोनों ही आज दिनभर मैदान के सूखने का इंतजार करते रहे, लेकिन आउटफील्ड खेलने योग्य नहीं बन पा रहा है। हालांकि अभी भी उम्मीद जताई जा रही है कि आज के दिन कुछ ओवर्स का खेल देखने को मिल सकता है।

जानिए कैसा रहा पहले दिन का खेल?

वहीं पहले दिन के खेल की बात की जाए तो मध्यप्रदेश ने 83 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिए थे। एमपी के खिलाडी हरप्रीत सिंह भाटिया (75*) और वेंकटेश अय्यर (25*) अभी भी क्रीज पर टिके हुए है। हालांकि, एमपी की टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही। जानकारी के अनुसार पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए टीम का पहला विकेट गिर गया। हालांकि इसके बाद टीम के कप्तान शुभम शर्मा (40) ने अच्छी पारी खेली और टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रिटायर होना पड़ा। जबकि रजत पाटीदार (31) और शुभ्रांशु सेनापति (28) ने भी टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं इस मैच में शामिल

दरअसल कर्नाटक के गेंदबाजों इस मैच में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम की और से वासुकी कौशिक, प्रसिद्ध कृष्णा, विजय कुमार और हार्दिक राज ने एक-एक विकेट लेकर मध्यप्रदेश की बल्लेबाजी पर दबाव बनाए रखा है। बता दें कि इस मैच में मयंक असावाल, मनीष पांडे, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्ण, वैकटेश अय्यर और रजत पाटीदार जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं।

इस मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है

मप्र की टीम इस प्रकार है: शुभम शर्मा (कप्तान), हिमांशु मंत्री (विकेट कीपर), यश दुबे शुभाशु सेनापति, रजत पाटीदार, हरप्रीत सिंह भाटिया, वैकटेश अय्यर, हर्ष गवली (विकेट कीपर), सागर सोलंकी, सारांश जैन, अनुभव अग्रवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, आवेश खान, कुलवंत खेजरोलिया, आर्यन पांडे।

कर्नाटक की टीम इस प्रकार है: मयंक अग्रवाल (कप्तान), निकिन जोस्, देवदत्त पडीकल, स्मरन आर्य, मनीध पांडे, श्रेयस गोपाल, सुजय सतेरी हार्दिक राज, व्यस्क यी प्रसिद्ध कृष्ण, कौशिक वी., लवनीत सिसौदिया, मोहसिन खान विद्याधर पाटिल, किशन बेदारे, अभिलाष शेट्टी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews