कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं बाबर आजम? यहां जानिए बाबर की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल

आईसीसी के टॉप क्रिकेटर्स में लंबे समय तक चर्चा में रहे बाबर आजम अब बिग बैश लीग में नजर आएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट के अलावा बाबर आजम कैसी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं और वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं? चलिए जानते हैं।
Babar Azam

क्रिकेट की दुनिया में जब भी दिग्गज खिलाड़ियों की चर्चा होती है, तो उसमें बाबर आजम का नाम जरूर लिया जाता है। पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले बाबर आजम दुनिया भर के पसंदीदा क्रिकेटरों में शामिल हैं। मात्र 30 साल की उम्र में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। हालांकि बीता एक साल बाबर आजम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में ‘क्रिकेट के दूसरे किंग’ कहे जाने वाले बाबर आजम कितनी संपत्ति के मालिक हैं? क्या वह विराट कोहली की तरह ही अमीर हैं या उनसे कम? और वह कैसी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं? आज हम आपको पाकिस्तान के किंग बाबर आजम की नेटवर्थ और लाइफस्टाइल के बारे में बता रहे हैं।

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं बाबर आजम?

दरअसल, बाबर आजम की कुल नेटवर्थ पर नजर डालें, तो यह लगभग 41 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट टीम का लंबे समय से हिस्सा हैं और विराट कोहली की तरह ही वह दुनिया भर में चर्चाओं में रहते हैं। बाबर आजम पाकिस्तान के ग्रेट प्लेयर की लिस्ट में शामिल हैं। उन्हें पाकिस्तान की ओर से मोटी सैलरी मिलती है। इसके अलावा वह विभिन्न लीग्स और पीएसएल जैसे बड़े टूर्नामेंट भी खेलते हैं। ऐसे में उन्हें क्रिकेट से भारी इनकम होती है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान में उनका बड़ा नाम है, इसलिए कई बड़े ब्रांड्स ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

बड़ी बड़ी ब्रांड्स के एंबेसडर हैं बाबर

बाबर आजम का नाम क्रिकेट की दुनिया में काफी बड़ा है। वह न केवल पाकिस्तान के चर्चित खिलाड़ी हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी पहचान है। कई दिग्गज उन्हें विराट कोहली की तरह शानदार प्लेयर मानते हैं। आईसीसी की टॉप रैंकिंग में बाबर आजम ने लंबे समय तक अपना स्थान बनाए रखा। ऐसे में उनकी ब्रांड वैल्यू भी काफी ज्यादा है। बता दें कि बाबर आजम CA स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, जिलेट, HBL, ओप्पो, नून पाकिस्तान, पेप्सी पाकिस्तान, ग्रे निकोल्स, हुआवेई, अल्फ अल्लाह बैंक, वीवो जैसी बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं।

कितनी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं?

बता दें कि क्रिकेट के अलावा बाबर आजम एक शानदार लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। उनका लाहौर में एक बेहद आलीशान बंगला है, जिसे काफी लग्जरी माना जाता है। हालांकि इसकी सही कीमत सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं, बाबर आजम को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास ऑडी A5 और बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियां हैं। इतना ही नहीं, उनके पास बीएमडब्ल्यू और यामाहा जैसी ब्रांड की लग्जरी बाइक्स भी हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews