कितनी संपत्ति के मालिक हैं साईं सुदर्शन? जानिए उनकी नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में सब कुछ

आईपीएल 2025 में धूम मचाने वाले साईं सुदर्शन कितनी संपत्ति के मालिक हैं, क्या आप यह जानते हैं? चलिए आज जानते हैं कि साईं सुदर्शन की नेटवर्थ कितनी है और अब तक उनका करियर कैसा रहा है।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं साईं सुदर्शन? जानिए उनकी नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में सब कुछ

आईपीएल 2025 में साईं सुदर्शन का नाम चर्चा में है क्योंकि उन्होंने अब तक के सभी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है और कई बार सिर पर ऑरेंज कैप को सजाया है। उन्होंने विराट कोहली, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया और आगे निकल गए। हालांकि ऑरेंज कैप की यह रेस बेहद ही शानदार है, लेकिन ऑरेंज कैप के अलावा साईं सुदर्शन को बड़ा तोहफा मिल सकता है उन्हें भारतीय टीम में भी जगह मिल सकती है। ऐसे में आज सभी की जुबान पर साईं सुदर्शन का नाम है। बड़े-बड़े दिग्गज साईं सुदर्शन की तारीफ कर रहे हैं और यह मांग भी कर रहे हैं कि उन्हें भारतीय टीम में जगह दी जानी चाहिए।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल में धूम मचाने वाले साईं सुदर्शन की नेटवर्थ कितनी है? वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं, उनकी लाइफस्टाइल कैसी है, और आईपीएल से साईं सुदर्शन कितने रुपए कमाते हैं? क्या वह किसी ब्रांड के एंबेसडर भी हैं? चलिए जानते हैं।

भारत के लिए वनडे मैच खेल चुके हैं साईं सुदर्शन

बता दें कि साईं सुदर्शन इस समय गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे हैं। वह भारतीय टीम के लिए तीन वनडे मुकाबले भी खेल चुके हैं। साईं सुदर्शन की नेटवर्थ पर नजर डाली जाए तो यह लगभग 9 करोड़ रुपए के आसपास है। साईं सुदर्शन ने शानदार लग्जरी लाइफ जी है। उन्होंने वनडे में अपना डेब्यू 17 दिसंबर 2023 को किया था, जो कि साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ था। यह मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला गया था। जानकारी दें कि इस समय साईं सुदर्शन को गुजरात टाइटंस की ओर से 8.50 करोड़ रुपए मिलते हैं। आईपीएल से साईं सुदर्शन ने ढेर सारे पैसे कमाए हैं।

महंगी कार के शौकीन है साईं सुदर्शन 

अगर साईं सुदर्शन की लग्जरी लाइफ पर नजर डाली जाए तो उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। उनके पास लैंबॉर्गिनी हुराकन है, जिसकी कीमत 3.2 करोड़ रुपए है। उनके पास मर्सिडीज़ बेंज एस-क्लास भी है, जिसकी कीमत 1.50 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू X5 भी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए है। इससे समझा जा सकता है कि वह कारों के शौकीन हैं। इतना ही नहीं, साईं सुदर्शन कई शानदार ब्रांड्स के एंबेसडर भी हैं, जिनमें कोका-कोला और पेप्सी जैसे ब्रांड शामिल हैं। साईं सुदर्शन के पिता का नाम भारद्वाज है, जो एक एथलीट थे और भारत को साउथ अफ्रीका एशियन गेम्स में रिप्रेजेंट कर चुके हैं। इसके अलावा उनकी मां उषा भारद्वाज भी स्टेट लेवल की वॉलीबॉल प्लेयर रह चुकी हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews