T20 World Cup 2024: ओमान क्रिकेट ने T20 विश्व कप 2024 के लिए बुधवार को अपनी टीम के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम ने T20 विश्व कप के लिए टीम का कप्तान बदल दिया है। अब टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी। आइए जानते हैं विस्तार से…

इस खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान

ओमान क्रिकेट ने T20 विश्व कप 2024 के लिए आकिब इलियास के हाथों में टीम की कमान सौंपी हैं। आपको बता दें आकिब इलियास 8 साल पहले 2016 T20 विश्व कप में टीम में डेब्यू किया था। इलियास ने जीशान अहमद की जगह लिए हैं। वहीं पूर्व कप्तान जीशान अहमद टीम में बतौर खिलाड़ी शामिल रहेंगे। वहीं आकिब इलियास ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। इसके अलावा T20 विश्व कप 2021 खेल चुके 8 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

इस ग्रुप में शामिल है टीम

T20 विश्व कप 2024 में ओमान की टीम ग्रुप बी में शामिल है। इस ग्रुप में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया की भी टीम शामिल है। वहीं ओमान का पहला मुकाबला नामीबिया के साथ 2 जून को खेला जाएगा।

ये है टीम का स्क्वॉड

आकिब इलियास (कप्तान), कश्यप प्रजापति, जीशान मकसूद, प्रतीक अठावले (विकेटकीपर), शोएब खान, मोहम्मद नदीम, नसीम खुशी (विकेटकीपर), अयान खान, बिलाल खान, फैयाज बट, रफीउल्लाह, मेहरान खान, कलीमुल्लाह और शकील अहमद खिलाड़ी टीम में शामिल हैं।

रिजर्व खिलाड़ी

जय ओडेदरा, समय श्रीवास्तव, सुफियान महमूद, जतिंदर सिंह।