हो गया कन्फर्म! यूएई के खिलाफ मुकाबला खेलेगा पाकिस्तान, पीसीबी के ड्रामे के चलते 1 घंटे लेट हुआ मैच

पाकिस्तान यूएई के खिलाफ होने वाला एशिया कप का मुकाबला खेलेगा। कुछ समय पहले तक खबर सामने आ रही थी कि पाकिस्तान एशिया कप 2025 से हट सकता है और यूएई के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरेगा, लेकिन अब पाकिस्तानी खिलाड़ी स्टेडियम के लिए रवाना हो चुके हैं और मुकाबला 1 घंटे की देरी से शुरू होगा।
हो गया कन्फर्म! यूएई के खिलाफ मुकाबला खेलेगा पाकिस्तान, पीसीबी के ड्रामे के चलते 1 घंटे लेट हुआ मैच

आज एशिया कप 2025 में होने वाला मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में है। दरअसल, पहले पाकिस्तान की टीम की ओर से इस बड़े टूर्नामेंट को बायकॉट करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया कि पाकिस्तान यूएई के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगा और एशिया कप से हट जाएगा। हालांकि इसी बीच यह कंफर्म हो गया है कि पाकिस्तान की टीम मुकाबला खेलने के लिए होटल से स्टेडियम के लिए रवाना हो चुकी है। हालांकि मैच शुरू होने में 1 घंटे की देरी हो सकती है।

दरअसल, मुकाबला रात 8:00 बजे से शुरू होना था और 7:30 पर मुकाबले का टॉस होना था, लेकिन शेड्यूल के मुताबिक कुछ भी नहीं हुआ। पाकिस्तान की टीम स्टेडियम ही नहीं पहुंची, जिसके चलते संभावना जताई जाने लगी कि अब मुकाबला नहीं होगा और पाकिस्तान एशिया कप से बाहर हो जाएगा। लेकिन अब मुकाबला रात 9:00 बजे से खेला जा सकता है।

क्यों नाराज है पाकिस्तान टीम?

भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद और भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने के बाद पीसीबी बुरी तरह नाराज हुआ था और आईसीसी से मैच रेफरी एचडी पाइक्रॉफ्ट को पाकिस्तान के सभी मुकाबलों से हटाने की मांग की गई थी, लेकिन आईसीसी द्वारा इस मांग को ठुकरा दिया गया। आज यूएई और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले में भी पाइक्रॉफ्ट ही रेफरी रहेंगे। यह मुकाबला दुबई स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम भी स्टेडियम पहुंच चुकी है। अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस मुकाबले को खेलने से मना करती तो वह सुपर 4 में नहीं पहुंच पाती और एशिया कप से बाहर हो जाती। हालांकि अब पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में बनी रहेगी।

भारत से मिली थी करारी हार

जानकारी दे दें कि 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने 7 विकेट से पाकिस्तान को हराया था। मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ भी नहीं मिलाया और सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर चल दिए। टॉस के वक्त भी भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया, जिसके चलते पाकिस्तान द्वारा मैच रेफरी एचडी पाइक्रॉफ्ट को भारतीय टीम की शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन मैच रेफरी द्वारा भारतीय टीम पर कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद पीसीबी पूरी तरह नाराज हो गया और आईसीसी से इसकी शिकायत कर दी तथा मैच रेफरी को हटाने की रिक्वेस्ट की। हालांकि आईसीसी ने यह डिमांड रिजेक्ट कर दी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews