
आईपीएल 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। जल्द ही कई टीमें खिलाड़ियों को लेकर ट्रेड कर सकती हैं। हालांकि, इस समय सबसे बड़ा सस्पेंस रविचंद्रन अश्विन को लेकर बना हुआ है कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स रविचंद्रन अश्विन को रिलीज करने जा रही है। हालांकि, अब तक इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अब सीएसके के पूर्व खिलाड़ी ने रविचंद्रन अश्विन को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, उनके मुताबिक रविचंद्रन अश्विन को अब रिलीज कर देना चाहिए।
जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 को लेकर मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। ऐसे में अभी से ही इसे लेकर चर्चाएं छिड़ चुकी हैं। हालांकि, मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों द्वारा रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी की जाएगी। ऐसे में देखना होगा कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स रविचंद्रन अश्विन को रिलीज करेगी।
जानिए एस. बद्रीनाथ ने क्या कहा?
इसे लेकर अब चेन्नई सुपर किंग्स टीम के पूर्व खिलाड़ी एस. बद्रीनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि ‘मुझे लगता है कि रविचंद्रन अश्विन सीएसके में वैल्यू तो ऐड करते हैं, लेकिन 10 करोड़ रुपए वाली वैल्यू नहीं करते।’ दरअसल, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ‘फ्रेंचाइजी को किसी भी खिलाड़ी के पैसे और उसके प्रदर्शन को देखना चाहिए। अब अश्विन उस स्तर पर नहीं खेल रहे, जिसकी उनसे सभी उम्मीद करते हैं। मैं शुरुआत से ही यह कह रहा हूं कि अश्विन को अब आने वाले सीजन में रिलीज कर देना चाहिए।’ दरअसल, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रविचंद्रन अश्विन पर मोटी रकम खर्च की थी। अश्विन को टीम ने 9.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, आईपीएल 2025 में रविचंद्रन अश्विन न तो बल्ले से चले और न ही गेंद से कमाल कर पाए।
एमएस धोनी को लेकर भी कही बात
वहीं, इस दौरान एस. बद्रीनाथ ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि अभी यह कंफर्म नहीं है कि धोनी आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं। धोनी चेपक में कुछ मुकाबले जरूर खेल सकते हैं क्योंकि उनकी ब्रांड वैल्यू जुड़ी हुई है। आईपीएल सीजन के शुरू होने से पहले ही यह स्थिति साफ हो पाएगी। हालांकि, उनके मुताबिक रविचंद्रन अश्विन को अब चेन्नई सुपर किंग्स से रिलीज कर देना चाहिए क्योंकि जितने पैसे में उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल किया है, उतने में दूसरे खिलाड़ियों के ऑप्शन मिल सकते हैं। ऐसे में आईपीएल का आने वाला मिनी ऑक्शन बेहद ही रोमांचक होगा। एक तरफ सीएसके संजू सैमसन को हासिल करने के लिए बड़ा दांव खेल सकती है, तो वहीं दूसरी ओर रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल करेगी या नहीं, यह सवाल बना हुआ है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

