RCB की बिक्री पर बड़ा अपडेट आया सामने, 2 बिलियन डॉलर तक पहुंची बोली, IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील इस दिन हो सकती है फाइनल!

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की बिक्री अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है और इसकी वैल्यू 2 बिलियन डॉलर तक जाने की उम्मीद है। इस रेस में अब सिर्फ दो बड़े दावेदार बचे हैं। 31 मार्च तक डील फाइनल होने की संभावना है, जिससे IPL की ब्रांड वैल्यू पर बड़ा असर पड़ेगा।
RCB की बिक्री पर बड़ा अपडेट आया सामने, 2 बिलियन डॉलर तक पहुंची बोली, IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील इस दिन हो सकती है फाइनल!

RCB की बिक्री को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी की कीमत 2 बिलियन डॉलर यानी करीब 16 हजार करोड़ रुपये तक जा सकती है। वहीं अपडेट के मुताबिक अब इस रेस में सिर्फ दो बड़े निवेशक बचे हैं। दरअसल IPL की सबसे चर्चित टीमों में से एक RCB की बिक्री अब आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। इस डील को लेकर ग्लोबल निवेशकों की दिलचस्पी साफ दिख रही है।

दरअसल मौजूदा मालिक कंपनी ने इस डील के लिए 31 मार्च की डेडलाइन तय की है जिससे आने वाले कुछ दिन बेहद अहम हो चुके हैं। ऐसे में अगर यह डील तय होती है तो यह IPL इतिहास की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी डील में शामिल हो जाएगी।

दो दिग्गजों के बीच सीधी टक्कर

जानकारी के अनुसार RCB को खरीदने की रेस अब काफी सीमित हो चुकी है और इसमें दो बड़े ग्रुप आमने-सामने हैं। दरअसल एक तरफ स्वीडन की प्राइवेट इक्विटी कंपनी EQT है, जिसने करीब 2 बिलियन डॉलर की बोली लगाई है। दूसरी तरफ एक मजबूत कंसोर्टियम है जिसमें रंजन पाई, KKR (Kohlberg Kravis Roberts) और Temasek जैसे बड़े नाम शामिल हैं। दरअसल शुरुआत में इस रेस में कई इंटरनेशनल और भारतीय दिग्गज शामिल थे, लेकिन अब मुकाबला सिर्फ इन दो के बीच रह गया है।

किसके नाम होगी RCB?

दरअसल सिर्फ RCB ही नहीं, राजस्थान रॉयल्स को लेकर भी बाजार में हलचल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस टीम में हिस्सेदारी खरीदने के लिए कई बड़े निवेशक सामने आए हैं। इसमें आदित्य बिरला ग्रुप और अमेरिकी निवेशक डेविड ब्लिट्जर जैसे नाम चर्चा में हैं। राजस्थान रॉयल्स की वैल्यू 1.1 से 1.35 बिलियन डॉलर के बीच आंकी जा रही है। अब सभी की नजर 31 मार्च पर टिकी है जब यह साफ हो जाएगा कि RCB का नया मालिक कौन होगा और यह ऐतिहासिक डील किसके नाम जाती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews