भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को 21 अगस्त 2024 को आयोजित भव्य CEAT क्रिकेट अवॉर्ड्स समारोह में ‘मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का अवार्ड दिया गया है। दरअसल इस समारोह में भारतीय क्रिकेट की कुछ प्रमुख हस्तियों को उनके उत्कृष्ट खेल और योगदान के लिए सराहा और अवार्ड दिया गया है।

दरअसल रोहित शर्मा के लिए यह साल बहुत ही खास रहा है। दरअसल उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2024 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके साथ ही रोहित ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया को कई निर्णायक मैच जिताए है, खासकर सीमित ओवरों के फॉर्मेट में उनके इस योगदान ने न केवल टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि टीम को 11 साल बाद टी20 विश्व कप का विजेता भी बनाया।

राहुल द्रविड़ को दिया गया ‘Lifetime Achievement Award’ अवार्ड

इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़, जिन्हें क्रिकेट जगत में ‘द वॉल’ के नाम से भी पहचाना जाता है। राहुल द्रविड़ को इस समारोह में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजा गया है। दरअसल यह सम्मान उन्हें उनके दीर्घकालिक और समर्पित क्रिकेट करियर के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट में उनके अनमोल योगदान के लिए दिया गया है।

विराट कोहली को मिला ‘Men’s ODI Batter of the Year’ का अवार्ड

वहीं विराट कोहली को ‘मेंस ODI बैटर ऑफ द ईयर’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोहली की वनडे क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन और उनके बेहतरीन रिकॉर्ड के चलते एक बार फिर उन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया है। वहीं, मोहम्मद शमी को ‘ODI बॉलर ऑफ द ईयर’ का खिताब मिला है। जानकारी के अनुसार उन्हें 2023 के क्रिकेट विश्व कप में की गई शानदार गेंदबाजी के चलते इस अवार्ड से नवाजा गया है। बता दें कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेकर भारत को कई महत्वपूर्ण मैच जिताए थे।