रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर लगे गंभीर आरोप! फैंस से ₹99 की सब्सक्रिप्शन फीस के बाद भी इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग क्वालिटी खराब

आईपीएल की मशहूर टीमों में से एक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब एक नए विवाद में फंसती हुई नजर आ रही है। दरअसल, इस टीम पर फैंस द्वारा स्कैम करने का आरोप लगाया जा रहा है। मामला 18वें संस्करण से पहले हुए इनबॉक्स इवेंट का है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर लगे गंभीर आरोप! फैंस से ₹99 की सब्सक्रिप्शन फीस के बाद भी इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग क्वालिटी खराब

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पहले मैच से पहले हर बार की तरह इस बार भी चेन्नई स्वामी स्टेडियम में इनबॉक्स इवेंट आयोजित किया था। इस इवेंट में कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली और बेंगलुरु के लगभग सभी खिलाड़ी मौजूद थे। इस इवेंट में कई कलाकारों ने परफॉर्मेंस भी दी, लेकिन इसके बाद बेंगलुरु के फैंस बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। दरअसल, टीम के फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीम पर बड़े आरोप लगाए हैं।

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लिए अपने नए कप्तान के तौर पर रजत पाटीदार को चुना है। रजत पाटीदार ने अब तक आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। यही वजह रही कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2025 के पहले मैच के लिए तैयारी कर रही है, लेकिन इससे पहले बेंगलुरु के स्टेडियम में 17 मार्च को इनबॉक्स इवेंट रखा गया था। इस दौरान आरसीबी के सभी खिलाड़ी ग्राउंड पर जाकर अपने ग्राउंड का चक्कर लगा रहे थे और स्टैंड में मौजूद फैंस को बॉल फेंक रहे थे। इस पूरे इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी आरसीबी की वेबसाइट पर की जा रही थी, लेकिन इस लाइव स्ट्रीमिंग को देखने के लिए फैंस से ₹99 का सब्सक्रिप्शन लिया जा रहा था। इस वजह से फैंस बेहद नाराज हुए। हालांकि, कई यूजर्स ने इसके लिए सब्सक्रिप्शन भी लिया, लेकिन सब्सक्रिप्शन लेने के बाद भी इस इवेंट की वीडियो क्वालिटी बेहद खराब थी और कैमरा एंगल भी खराब थे, जिसके चलते सभी फैंस नाखुश नजर आए।

फैंस कर रहे शिकायत

इसी कारण सोशल मीडिया पर टीम पर बड़ा आरोप लगाया गया। फैंस का कहना है कि आरसीबी ने उनके साथ स्कैम किया है और उनके पैसे वापस किए जाने चाहिए। एक यूजर ने आरसीबी को लेकर लिखा, “ऐसी क्वालिटी के लिए मैंने अपने पैसे बर्बाद नहीं किए थे।” कई यूजर्स का यह भी आरोप है कि टीम ने सिर्फ पैसे के लिए यह इवेंट किया था और वे अपने पैसे वापस मांग रहे हैं। दरअसल, यूजर्स कैमरा एंगल से बेहद नाखुश नजर आए और वीडियो क्वालिटी भी इस इवेंट की बेहद खराब रही। बता दें कि इसकी स्ट्रीमिंग आरसीबी की लाइव वेबसाइट और ऐप पर की जा रही थी। हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा अपनी नई जर्सी भी लॉन्च की गई थी, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews