GT vs DC Pitch Report: आज आईपीएल में आमने-सामने होंगे शुभमन और ऋषभ, मैच से पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

GT vs DC Pitch Report: आज आईपीएल में आमने-सामने होंगे शुभमन और ऋषभ, मैच से पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

GT vs DC Pitch Report: आईपीएल 2024 का 32वां मुकाबला बुधवार 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल यह मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला है। 17 अप्रैल को होने वाले इस मुकाबले में शुभमन गिल के सामने ऋषभ पंत की चुनौती होने वाली हैं। वहीं आपको बता दें कि गुजरात अपना पिछला मुकाबला राजस्थान के खिलाफ जीतकर इस मैच में उतरेगी। जिसके चलते गुजरात के पास आत्मविश्वास दिखाई दे सकता है। हालांकि दिल्ली इस सीजन अच्छे फॉर्म में नजर नहीं आ रही है ऐसे में गुजरात के लिए दिल्ली को हराना असंभव नहीं होगा।

कैसी होगी आज कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच?

बुधवार को होने वाला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना हैं। वहीं आज की पिच बल्लेबाजों के लिए अनूकूल बताई जा रही है। इस मैदान कि आउटफील्ड भी काफी तेज है, जिसके चलते यह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है। यहां चौके काफी लगते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

वहीं देखा जाए तो इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद नजर नहीं आ रही है। हालांकि यह मुकाबला अगर लाल मिट्टी वाली पिच पर खेला जाता है, तो ऐसे में आज स्पिनर्स की भी अहम भुमिका हो सकती हैं। दरअसल मैदान की बाउंड्री काफी बड़ी होने के बाद भी यहां काफी रन बनते हुए दिखाई देते हैं। दरअसल मैदान का पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर 173 रनों का है जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 158 रनों का है।

जानें आज के मैच के लिए दोनों टीम:

गुजरात की टीम– शुभमान गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, केन विलियमसन और राशिद खान।

दिल्ली की टीम– ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, इशांत शर्मा, अभिषेक पोरेल और अक्षर पटेल

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews