Commonwealth Games 2022 : ब्रॉन्ज मेडलिस्ट का चहल स्टाइल, लेटकर दिखाया मेडल, देखे वीडियो

Commonwealth Games 2022 : ब्रॉन्ज मेडलिस्ट का चहल स्टाइल, लेटकर दिखाया मेडल, देखे वीडियो

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी का एक पोज काफी मशहूर है, जिसमें वह बेफिक्र हो बड़े स्टाइल से लेते हुए है। उनका ये स्टाइल सोशल मीडिया पर इतना वायरल कि जब उन्होंने आईपीएल 2022 में एक मैच दौरान हैट्रिक ली तो इसी पोज के साथ जश्न मनाया था। लेकिन अब उनके इस स्टाइल की बाकी खिलाड़ी भी नकल करने लगे है।

भारत के एक कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट ने भी अपने मेडल के साथ कुछ इसी अंदाज में जश्न मनाया। दरअसल, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के छठवें दिन ऊंची कूद (High Jump) के खिलाड़ी तेजस्विन शंकर ने भारत के लिए आयोजन का पहला ट्रैक एंड फील्ड मेडल जीता। मेडल मिलने के बाद वह चहल स्टाइल में लेट गए और कैमरे के सामने अपना मेडल दिखाया।

कैसे बना चहल स्टाइल

2019 एकदिवसीय वर्ल्ड कप के दौरान चहल एक मैच में कुछ इसी तरह बॉउंड्री लाइन पर आराम फरमा रहे थे, जिसके बाद उनका ये पोज बहुत वायरल हुआ और अलग-अलग मीम में भी इस्तेमाल किया गया। स्पेशल मौकों पर चहल अब इसी अंदाज में जश्न मनाते है।

आपको बता दे, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में छठें दिन तक भारत 5 गोल्ड सहित कुल 18 मेडल हो गए हो। भारत के लिए छठें दिन गुरदीप सिंह और लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में, सौरव घोषाल ने स्क्वाश में और तेजस्विन शंकर ने हाई-जम्प में ब्रॉन्ज वहीं जूडो में तूलिका मान ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews