ओलंपिक में गोल्ड मेडल की जीत की खुशी, उत्साह में निकली पदक विजेता के मुंह से गाली

ओलंपिक में गोल्ड मेडल की जीत की खुशी, उत्साह में निकली पदक विजेता के मुंह से गाली

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर टोक्यो ओलंपिक में स्वर्णिम सफलता प्राप्त करने वाली विजेता का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल गोल्ड मेडल जीतने की खुशी में विजेता इस कदर उत्साहित हो गई कि उनके मुंह से गाली निकल गई।

डब्बू रत्नानी के कैलेंडर पर दिखा ऐश्वर्या राय का स्टनिंग अवतार

ओलंपिक में गोल्ड जीतना और वह भी विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के साथ…सोचिए उत्साह किस कदर चरम पर होगा। बस फिर क्या था, ऐसे में जोश जोश में मुंह से गाली निकल गई। जापान के टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया की स्विमर कायली मैकेओन ने जीत की खुशी में माइक पर गाली दे डाली। हालांकि तुरंत अपनी भूल का अहसास करके उन्होंने माफी भी मांगी लेकिन तब तक यह वीडियो विश्व भर में वायरल हो चुका था। अब इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

दरअसल कायली मैकेओन ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता और यह कीर्तिमान सिर्फ 57.45 सेकंड में बनाकर विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। इस खुशी में कायली मैकेओन इस कदर उत्साहित हुई कि जब उनसे पूछा गया अपनी इस जीत पर अपनी मां और बहन से वह क्या कहना चाहती हैं तो उनके मुंह से गाली निकल गई। हालांकि इन शब्दों को लेकर नर्वस हुई कायली मैकेओन ने तुरंत अपना मुंह दबा लिया और बोली ‘ओ शिट, मैंने यह क्या बोल दिया।’ अब उनके वायरल हुए वीडियो को शेयर करते हुए लोग तरह-तरह की प्रक्रिया दे रहे हैं। कुछ प्रशंसकों ने लिखा है कि यह इस ओलंपिक का बेस्ट मूमेंट है। वही एक यूजर ने इसे स्वाभाविक बताते हुए कहा कि यदि वह गोल्ड जीतते तो वह भी शायद ऐसा ही करते। अन्य यूजर ने लिखा है कि मैं तो शायद पागल हो जाता।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews