अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा पहला सेमीफाइनल, इंडियन टीम की अच्छी शुरुआत, अफ्रीका 78/2

अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा पहला सेमीफाइनल, इंडियन टीम की अच्छी शुरुआत, अफ्रीका 78/2

Under-19 World Cup: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल विलोमूर पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारत के कप्तान उदय सहारन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। जिसके चलते साउथ अफ्रीका पहली बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन भारत के गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को शुरूआती झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया। जानकारी के मुताबिक साउथ अफ्रीका ने 16 ओवरों में 78 रनों पर अपने 2 विकेट गवा दिए है।

जारी खेल में अभी साउथ अफ्रीका की टीम के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और रिचर्ड सेलेट्सवेन क्रीज पर मौजूद है। इसके पहले भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्टीव स्टॉक और डेविड टीगर को पवेलियन पर भेज दिया है। शुरूआती झटके देते हुए भारतीय गेंदबाजों ने टीगर को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

साउथ अफ्रीका ने 10वें ओवर में पचास रनों का आंकड़ा पूरा किया है। जानकारी के मुताबिक साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज प्रीटोरियस ने मुरुगन अभिषेक के खिलाफ लॉन्ग लेग की दिशा में छक्का लगाकर टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया।

इससे पहले पांच मुकाबलों में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए जीत हासिल की है। ऐसा पहला मैच होगा जब भारत इस टूर्नामेंट में चेस करेगा। ऐसे में टीम के लिए यह चूनौतीपूर्ण समय होगा जब सेमीफइनल जैसे बड़े मैच में भारत आज लक्ष्य का पीछा करने उतरेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews