भारत और इंग्लैंड बीच कब खेला जाएगा तीसरा मुकाबला? यहां जानिए इससे जुडी पूरी जानकारी

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज को 4-1 से जीता, जबकि वनडे सीरीज में भी भारत 2-0 से आगे चल रहा है। वहीं, अब सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत और इंग्लैंड के तीसरे वनडे मुकाबले पर टिकी हुई हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में एक मुकाबला जीत सकेगी।
भारत और इंग्लैंड बीच कब खेला जाएगा तीसरा मुकाबला? यहां जानिए इससे जुडी पूरी जानकारी

इंग्लैंड की टीम इस समय भारत दौरे पर है और इस दौरे पर इंग्लैंड T20 और वनडे सीरीज खेल रही है। दरअसल, दोनों टीमों के बीच T20 सीरीज समाप्त हो चुकी है। 5 मैचों की T20 सीरीज को भारत ने 4-1 से जीता। वहीं, अब वनडे सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है। इंग्लैंड और भारत के बीच आखिरी वनडे मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के मैदान पर खेला गया था, जिसमें भारत ने 38.4 ओवर में 4 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा मुकाबला कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की।

12 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद में तीसरा वनडे मुकाबला

अब दोनों टीमों के बीच बुधवार, 12 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद में तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। हालांकि, अभी तक इंग्लैंड की ओर से तीसरे मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं किया गया है। संभव है कि इंग्लैंड की टीम में बदलाव देखने को मिलें। दरअसल, इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैक बेथेल पहले ही चोटिल हो चुके हैं, ऐसे में टीम में नए खिलाड़ी को मौका मिल सकता है। दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के ओपनर्स ने शानदार शुरुआत दिलाई थी, जिसके चलते इंग्लैंड की टीम ने भारत को 305 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि, भारतीय टीम ने यह मैच आसानी से जीत लिया और 305 रनों का लक्ष्य मात्र 44.3 ओवर में हासिल कर लिया।

कहां देख सकेंगे यह मैच?

भारत और इंग्लैंड का तीसरा वनडे मैच पिछले दो मैचों की तरह ही Disney+ Hotstar पर लाइव देखा जा सकेगा। यह मैच फ्री में ब्रॉडकास्ट किया जा रहा है। इंग्लैंड और भारत की सीरीज को Hotstar फ्री में प्रसारित कर रहा है। इसके अलावा, टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी इस मैच को देखा जा सकेगा। बता दें कि अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ही भारत को ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हराया था। इस मैदान पर ही करोड़ों भारतीय फैंस का दिल टूटा था। ऐसे में 452 दिन बाद एक बार फिर भारतीय टीम इस मैदान पर उतरने वाली है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews