Women’s World Boxing Championship : निखत जरीन ने की फाइनल में एंट्री

Women’s World Boxing Championship : निखत जरीन ने की फाइनल में एंट्री

खेल,डेस्क रिपोर्ट। भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन (Nikhat Zareen) महिला (52 किग्रा) ने बुधवार को इस्तांबुल में ब्राजील की मुक्केबाज कैरोलीन को 5-0 के अंतर से हराकर फाइनल में पहुंच गई हैं। इससे पहले क्वार्टर फाइनल मैच में भी उन्होंने इंग्लैंड की चार्ली डेविसन को एकतरफा मुकाबले में हराया था।

यह भी पढ़े…MP : किसानों के लिए सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, 82 लाख के खाते में भेजे गए 4-4 हजार रुपए, 69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

आपको बता दें कि निखत इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज महिला हैं। फाइनल में जगह बनाने के साथ ही उन्होंने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। फाइनल मैच में निखत का सामना थाइलैंड की जुतामास जितपोंग के साथ होगा।

यह भी पढ़े…MP News : भाजपा महिला मोर्चा में नियुक्तियां, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

गौरतलब है कि निखत ने चार्ली के खिलाफ 5-0 के अंतर से जीत दर्ज की थी। निखत के अलावा मनीषा ने भारत के लिए इस प्रतियोगिता में दूसरा पदक पक्का कर लिया है। मनीषा ने 57 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में मोनखोर को 4-1 से हराया था। इसके बाद सेमीफाइनल मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इटली की इरमा टेस्टा ने उन्हें पराजित किया है।

यह भी पढ़े…सिर्फ लीची ही नहीं इसका बीज भी होता है गुणों से भरपूर, जाने फल और बीज दोनों के फायदे यहाँ 

छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन एमसी मैरीकॉम, सरिता देवी, जेनी आरएल और लेखा सी ऐसी भारतीय महिला मुक्केबाज हैं जिन्होंने विश्व खिताब अपने नाम किये हैं। अब हैदराबाद की मुक्केबाज जरीन के पास भी इस सूची में शामिल होने का मौका है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews