Women’s Asia Cup : महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, हरमनप्रीत कौर के हाथों में एक बार फिर भारत की कमान, जानें पूरा स्कॉड

Women's Asia Cup : श्रीलंका में होने वाले महिला एशिया कप के लिए भारत ने अपनी टीम की घोषित कर दी है। दरअसल पुरानी टीम पर एक बार फिर भारत की और से भरोसा दिखाया जा रहा है।
Women’s Asia Cup : महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, हरमनप्रीत कौर के हाथों में एक बार फिर भारत की कमान, जानें पूरा स्कॉड

Women’s Asia Cup : भारत ने श्रीलंका में 19 जुलाई से होने वाले महिला एशिया कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाली 17 सदस्यीय टीम से कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार चयनकर्ताओं ने अमनजोत कौर और युवा खिलाड़ी शबनम शकील को टीम में शामिल नहीं किया है, जबकि बाकी सदस्यों को टीम में रखा गया है।

भारत 19 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, इसके बाद 21 जुलाई को यूएई और 23 जुलाई को नेपाल से मुकाबला करेगा। इस ग्रुप में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। भारत की बल्लेबाजी लाइनअप मजबूत है, जिसमें शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, और कप्तान हरमनप्रीत कौर उनका साथ देती हुई नजर आएगी।

दरअसल बांग्लादेश में अक्टूबर में होने वाले एशिया कप से पहले, यह टूर्नामेंट टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उनकी तैयारी में एक अच्छा मंच प्रदान करेगा। 4 अक्टूबर को बांग्लादेश में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले, खिलाड़ियों को अपनी तैयारी का मौका मिलेगा। रिचा घोष और उमा छेत्री विकेटकीपिंग में भारत के लिए एक अच्छा विकल्प प्रदान कर सकती हैं, जबकि पूजा वस्त्रकार और दीप्ति शर्मा ऑलराउंडर की भूमिका में मदद करेंगी।

वर्तमान में भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज का आयोजन कर रहा है। उन्होंने वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया और एकमात्र टेस्ट मैच जीतने के बाद टी-20 सीरीज में 0-1 से पीछे हैं। भारतीय टीम की इस सीरीज से भी एशिया कप के लिए तैयारी मजबूत होगी।

भारतीय टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली, दीप्ति, जेमिमा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना , राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, साजना सजीवन
रिजर्व: श्वेता, इशाक, तनुजा और मेघना सिंह

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews