Android 15 का ये सीक्रेट फीचर रखेगा आपके फोन को सुरक्षित, ऐसे करें एक्टिव

एंड्रॉयड 15 के लेटेस्ट ओएस वर्जन वाले अधिकतर यूजर को इन सेफ्टी फीचर्स के बारे में नहीं पता होगा। तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप भी अपने फोन के डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
Android

Android 15 Hidden Features : हाई टेक्नोलॉजी के जमाने में हैकर्स के कारनामे भी आए दिन सुनने को मिलते रहते हैं। ऐसे में सभी कंपनी अपने स्मार्टफोन के लिए एक से बढ़कर एक सेफ्टी फीचर्स अपडेट करते हैं। इसके अलावा, गूगल अपने एंड्रॉयड ओएस के लिए समय-समय पर अपडेट जारी करता रहता है। वर्तमान की बात करें, तो अभी एंड्रॉयड 15 लेटेस्ट ओएस वर्जन है।यदि आप इस वर्जन के यूजर है, तो आपको इस खास फीचर के बारे में पता होना चाहिए। जिसके जरिए आप अपने फोन और डेटा को सेफ रख सकते हैं।

एंड्रॉयड 15 के लेटेस्ट ओएस वर्जन वाले अधिकतर यूजर को इन सेफ्टी फीचर्स के बारे में नहीं पता होगा। तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप भी अपने फोन के डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

नया फीचर

एंड्रॉयड 15 ओएस के लिए जो नया फीचर अपडेट किया गया है, उसके तहत फोन स्विच ऑफ या रीस्टार्ट के लिए पासवर्ड या फिर पीन सेट कर लिया जाए तो फोन की सेफ्टी काफी हद तक बढ़ जाती है। यदि फोन चोरी भी हो जाता है, तो इससे आपके अलावा कोई ऑफ नहीं कर पाएगा। इस तरह आप का फोन लोकेशन ट्रैक करके खोजा जा सकता है।

ऑन करें ये सेटिंग

  • इस वर्जन वाले यूजर्स को सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाना है।
  • यहां आपको सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी पर टैप करना है।
  • जहां आपको मोर सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी का ऑप्शन दिख जाएगा।
  • उसपर क्लिक करें।
  • यहां आपको रिक्वायर्ड पासवर्ड टू पावर ऑफ का ऑप्शन दिखेगा।
  • यहां आप वेरीफाइड टू पावर ऑफ ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर यहां आपको पैटर्न लॉक बनाने के लिए कहा जाएगा।

मिलेगा ये फायदा

इसके बाद जब भी आप फोन को स्विच ऑफ करेंगे, तो आपको यह पैटर्न डालना पड़ेगा। बिना पैटर्न के आपका फोन स्विच ऑफ नहीं हो पाएगा। इस तरह चोरी होने के बाद भी आपके फोन का गलत इस्तेमाल नहीं हो पाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews