Telegram यूजर्स ध्यान दें! अब इन नियमों का करना होगा पालन वरना जाना पड़ेगा जेल!

यदि आप एक Telegram यूजर हैं तो. आपको यह खबर पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल हाल ही में Telegram द्वारा अपने नियमों में बदलाव किया गया है, जिन्हे जानना यूजर्स के लिए बेहद जरूरी है।
Telegram यूजर्स ध्यान दें! अब इन नियमों का करना होगा पालन वरना जाना पड़ेगा जेल!

Telegram, जो दुनियाभर में लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल यह सबसे चर्चित मैसेजिंग एप में शामिल है। वहीं अब यह एप नए नियमों के तहत कार्य करने वाला है। जानकारी के अनुसार हाल ही में Telegram के सीईओ पावेल दुरोव ने एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि यदि उपयोगकर्ता अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाते हैं, तो उन्हें कठोर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल इस घोषणा के बाद से ही सभी यूजर्स के बीच चिंता का बड़ा माहौल बन गया है। ऐसे में यह जानना बहुत ही आवश्यक है कि ये नए नियम क्या हैं और इसका आप पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

फोन नंबर और आईपी पता कानूनी प्रवर्तन एजेंसियों के साथ किया जाएगा साझा

दरअसल टेलीग्राम ने अपनी सेवा शर्तों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जानकारी के अनुसार, यदि अब कोई उपयोगकर्ता अवैध गतिविधियों में संलग्न पाया जाता है, तो उसका फोन नंबर और आईपी पता कानूनी प्रवर्तन एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा। इसके साथ ही Telegram ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य इस प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाना और अवैध गतिविधियों पर कड़ी रोक लगाना है। वहीं जिन गतिविधियों पर एप पर खास ध्यान दिया जाएगा, उनमें आतंकवाद, नशीली दवाओं का व्यापार, साइबर अपराध और अन्य गैर-कानूनी कार्य शामिल हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का किया जाएगा उपयोग

इसके साथ ही टेलीग्राम ने अवैध सामग्री की पहचान और उसे हटाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार Telegram ने घोषणा की है कि AI की सहायता से वह अब अवैध कंटेंट को शीघ्रता से पहचान सकेगा और तात्कालिक कार्रवाई कर सकेगा। वहीं इसके साथ ही टेलीग्राम पर अश्लीलता, फर्जी समाचार, और हिंसात्मक सामग्री को हटाने में एआई तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जानकारी के अनुसार यह बदलाव यूजर्स को एक सुरक्षित और स्वच्छ मैसेजिंग अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews