Bajaj ने लॉन्च की नई शानदार बाइक “Pulsar P150”, स्टाइलिश लुक बना देगी आपको दीवाना, फीचर्स भी कुछ कम नहीं

Bajaj ने लॉन्च की नई शानदार बाइक “Pulsar P150”, स्टाइलिश लुक बना देगी आपको दीवाना, फीचर्स भी कुछ कम नहीं

Bajaj New Pulsar: बजाज ऑटो ने अपने नए प्लसर को लॉन्च कर दिया है। बाइक का लुक काफी शानदार है। इस नए प्लसर का नाम “Pulsar P150” रखा गया है। इसके दो डिस्क वेरिएन्ट मिलते हैं जिनकी कीमत भी अलग है। सिंगल डिस्क की कीमत 1.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। दो डिस्क वाले की कीमत 1.19 (एक्स शोरूम) लाख रुपये है। बाइक का निर्माण युवाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

बाइक की खासियत

इसमें 149.68सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8,500rpm पर 14.5hp पॉवर और 6,000rpm पर 13.5Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। हईघट 790mm है। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक जोड़े गए हैं। पिछले मॉडल की तुलना मोटरसाइकिल के वजन को भी कम किया गया है, करीब 10 किलोग्राम की कमी हुई है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस नए प्लसर में चार्जिंग के लिए यूएसबी सॉकेट, इंफिनिटी डिस्प्ले, क्लॉक, गियर इन्डिकेटर, डिस्टेंट टू एम्पटी और फ्यूल इकॉनोमी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

डिजाइन है खास

नई प्लसर के सिंगल डिस्क वेरिएन्ट में सिंगल पीस सीट दिया गया है, जो दिखने में अधिक अपराइट पोजिशन में लगता है। वहीं ट्विन डिस्क के मॉडल में स्लिपट सीट सेटअप है, जो इसे सपोर्टियर लुक देता है,। कंपनी ने बाइक को नया और फ्रेश लुक दिया है। इसका लुक स्पोर्ट्स बाइक की तरह है और वजन हल्का है। साथ ही बाइक  में मस्कुलर फ्यूल टैंक और एलईडी लाइटिंग दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews