AI स्कैम से रहें सावधान! बचाव के लिए करें ये काम, FBI ने जारी की सेफ्टी टिप्स, जानें डिटेल 

एफबीआई ने AI स्कैम को लेकर सेफ़्टी टिप्स जारी किए हैं। जिसे फॉलो करके लॉग ऐसे धोखाधड़ी मामलों से बचाव कर सकते हैं। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
ai scam

AI Scam Alert: आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इंसानों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका ह।  एजुकेशन से लेकर मेडिकल तक लोग एआई का इस्तेमाल करते हैं। इसे मल्टी-टास्किंग माना जाता है। यह किसी भी कार्य को जल्दी पूरा करने में मदद करता है। जितनी तेजी से लोग एआई को अपनी जीवनशैली में शामिल कर रहे हैं, उतनी ही तेज गति आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।

ऐसे कई मामले देखे गए हैं, जिसमें धोखेबाज एआई की मदद से नकली आवाज और वीडियो बनाते हैं। और लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। ब्लैकमेल करके पैसों की डिमांड भी करते हैं। करीबी बनकर ठगी को अंजाम देते हैं। ऐसे में खुद ही सावधान रहना जरूरी होता है। अमेरिका की इंटेलीजेंस और इन्वेस्टिगेशन एजेंसी एफबीआई ने एआई स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों बचाव के लिए कुछ सुझाव दिए हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स जरूर करें ये काम (AI Scam Safety Tips) 

यदि आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो एक स्ट्रांग पासवर्ड क्रिएट जरूर करें। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करें जिसकी जानकारी सिर्फ आपको हो। इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अपने अकाउंट को प्राइवेट रख सकते हैं। इससे आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा दोनों बनी रहेगी। लोग आपकी फोटो या वीडियो का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ना ही क्लोन का निर्माण कर पाएंगे।

फर्जी वीडियो और ऑडियो के झांसे में न फंसे (AI Fake Audio Video Scam) 

एआई द्वारा निर्मित फेक फोटो, ऑडियो और वीडियो असली लग सकते हैं। लेकिन ध्यान से देखने पर इनमें अंतर पता लगाया जा सकता है। यदि कोई भी आपको ऐसे वीडियो भेजता है, तो उसे चेक जरूर करें। कपड़ें, हाथ-पैर, बॉडी लैंग्वेज और चेहरे के एक्स्प्रेशन को देखें। यदि कोई आपको नकली ऑडियो है तो इसे ध्यान से सुनें। बैकग्राउन्ड नॉइस को चेक करें। मशीन द्वारा बनाए गए आवाज और असली आवाज के बीच का अंतर पहचानें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews