Car Price Hike : कार खरीदने का सुनहरा मौका, कंपनी दे रही जबरदस्त ऑफर्स, जनवरी से बढ़ने वाले है दाम

car price hike

Car Price Hike : कार खरीदने का सपना देख रहे हैं तो साल 2022 में ही खरीद लें। क्योंकि अभी कार खरीदने का शानदार मौका आपके पास है। दरअसल, 2022 में सस्ती कार मिल रही है आपके पास सिर्फ 4 ही दिन शेष है। उसके बाद कार की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि कार कंपनी साल के अंत में अपनी अलग अलग मॉडल की कारों में लाखों की छूट दे रही है। इसमें मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स,मंहिन्द्रा एंड महिंद्रा, होंडा कार्स, रेनाल्ट, निसान, टोयोटा जैसी कंपनियां शामिल है।

इसके अलावा आडी, बीएमडब्ल्यू भी साल के अंत में अपने ग्राहकों को आफर दे रही है। कहा जा रहा है कि कंपनी अलग अलग मॉडल में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की छूट दे रही है। इसके साथ ही इस छूट में एक्सचेंज आफर भी दिया जा रहा है और लायल्टी बोनस, कार्पोरेट छूट और शासकीय कर्मचारी-अधिकारियों को भी अधिक छूट दी जा रही है। कंपनी किसानों और शासकीय कर्मियों को भी तोहफे दे रही है।

लेकिन कहा जा रहा है कि अब बहुत सी कंपनी नए साल यानी 2023 में कार की कीमत में बढ़ोतरी करने वाली है। इसकी तैयारियां अभी से की जा चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, कंपनियों ने तो घोषणा भी कर दिया है कि एक जनवरी से उपभोक्ताओं को ये आफर नहीं मिलेंगे। इसको लेकर राडा के सचिव कैलाश खेमानी द्वारा बताया जा रहा है कि ग्राहकों को अभी इन आफरों का अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहिए। लेकिन नए साल में इसका फायदा नहीं मिल पाएगा।

टू व्हीलर को मिल रही कम डाउन पेमेंट और ब्याज दरें –

टू व्हीलर खरीदने वाले ग्राहकों को भी काफी अच्छे ऑफर्स और कम डाउन पेमेंट और ब्याज दरें मिल रही है। ग्राहक ये भी खरीद ने की सोच रहे है तो इसी साल खरीद लेना चाहिए। दरअसल, कंपनी ने विभिन्न बैंकों से टाइअप भी किया हुआ है। इस वजह से कैशबैक भी उपलब्ध है।

90 प्रतिशत लोन उपलब्ध –

इसके अलावा बताया जा रहा है कि कार और टू व्हीलर दोनों ही 85 से 90 प्रतिशत लोन पर उपलब्ध करवाई जा रही है। खास बात ये है कि कुछ कार कंपनियां तो अपने चुनिंद माडलों को सौ प्रतिशत फाइनेसं पर उपलब्ध करवा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews