स्मार्टफोन में मिलेगा DSLR जैसा मजा, Samsung ला रहा 440 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर, जानें डीटेल

स्मार्टफोन में मिलेगा DSLR जैसा मजा, Samsung ला रहा 440 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर, जानें डीटेल

Samsung 440 Megapixel Camera Sensor: सैमसंग अपने पावरफुल कैमरा सेंसर पर काम शुरू कर चुका है। पिछले साल ही में साउथ कोरियन कंपनी ने Samsung Galaxy S23 सीरीज लॉन्च किया था, जिसके अल्ट्रा मॉडल में 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा वाला क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। अब कंपनी 440 मेगापिक्सल कैमरा लाने की तैयारी में जुट चुकी है, जो फोन में DSLR का मजा यूजर्स को दे सकता है। ।

नए कैमरा सेंसर पर काम कर रही है कंपनी

Sammobile के रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ISOCELL कैमरा सेंसर के नए बैच पर काम कर रही है। इसका मास प्रोडक्शन वर्ष 2024 के मध्य में शुरू हो सकता है। फिलहाल सैमसंग 50 मेगापिक्सल ISOCELL  GP 1.6 इंच सेंसर, 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP7 0.6 इंच सेंसर और 440 मेगापिक्सल ISOCELL HU1 कैमरा सेंसर पर काम कर रहा है, इसमें 1 इंच लेंस मिलने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक ISOCELL GN6 कंपनी का सबसे बड़ा और पहला 1-इंच सेंसर होगा, जो Sony IMX989 को टक्कर दे सकता है।

फोन में मिलेगा दमदार कैमरा

नए स्मार्टफोन में यह अपग्रेड देखते को मिल सकता है। कंपनी ने इससे पहले 600 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन पर काम करने की बात कही थी। बता दें कि फोन के मुकाबले डीएसएलआर का कैमरा सेंसर ज्यादा बड़ा होता है। पिछले साल एक बिजनेस ब्रीफिंग स्तर में SONY सेमीकंडक्टर सॉल्यूशन्स के सीईओ टेरूसी शिमिजु ने कहा था कि, “2024 तक स्मार्टफोन कैमरा डीएसएलआर से बेहतर तस्वीरें लेने में सक्षम होंगे।” उनकी बात सच होती नजर आ रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews