Dogecoin के बाद अब धूम मचाने आ रही फेसबुक की Cryptocurrency Diem, जानें कैसे करें निवेश

Cryptocurrency

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट।  देश दुनिया में मशहूर सोशल मीडिया कंपनी Facebook से जुड़ी एक बड़ी खबर मिल रही है। Facebook जल्द ही में अपनी खुद की Cryptocurrency लांच करने वाली है और इसका नाम Diem होगा। खास बात यह है कि फेसबुक ने ऐसे मौके पर इसका ऐलान किया है जब बिटकॉइन की कीमत लगातार डाउन हो रही है।

यह भी पढ़े… Sex Racket: मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, ऐसे करते थे ग्राहकों से संपर्क

सूत्रों की मानें तो 2019 से ही Facebook इसे लांच करने की तैयारी कर रहा था और इसका नाम लिब्रा (Libra) तय किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह बाजार में आ ना सकी, लेकिन अब Facebook ने 2021 में Cryptocurrency को Diem नाम से लॉंच करने का फैसला किया है।इसका मतलब a day’ with fresh changes होता है।

खास बात ये है कि Facebook की यह Cryptocurrency Diem न केवल इंटरनेशनल लेवल पर बल्कि E commerce को भी बढ़ावा देगी। इस डिजिटल करेंसी के माध्यम से लोग अच्छी कमाई भी कर सकेंगे। हालांकि इस समय Crypto currency Bitcoin की कीमत काफी नीचे है और बिटकाइन में निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में जारी रहेगा झमाझम का दौर, इन संभागों में भारी बारिश के आसार

इतना ही कंपनी का तो यह तक दावा है कि इस क्रिप्टोकरंसी से पैसे ट्रान्सफर करना फोटो भेजने जैसा आसान औऱ सरल होगा। Diem ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर काम करेगी और पैसों का ट्रांजेक्शन आसानी से कर सकेंगे। Blockchain को फेसबुक के सभी प्लेटफार्म मैसेंजर, WhatsApp और इंस्टाग्राम पर उपयोग किया जा सकता है।

क्या है Crypto currency

क्रिप्टो करेंसी मुद्रा का एक डिजिटल रूप होता है। यह किसी सिक्के या नोट की तरह ठोस रूप में आपकी जेब में नहीं होता है। यह पूरी तरह से ऑनलाइन होता है और व्यापार के रूप में बिना किसी नियमों के इसके ज़रिए व्यापार होता है। इसमें लाभ और हानि की भी संभावना होती है। वर्तमान में तीन Bitcoin, Dogecoin, और Ethereum क्रिप्टो करेंसी बाजार में प्रचलित है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews