Google Chrome में बदल जाएगा इंटरनेट चलाने का अंदाज, खास रीडिंग मोड करेगा आपकी मदद

बहुत कम यूजर्स को ही पता है कि इंटरनेट ब्राउज़र में डेडीकेटेड रीडिंग मोड मिलता है। जिससे किसी भी नोटिस या फिर आर्टिकल को पढ़ना बहुत आसान हो जाता है। इसके लिए बस आपको अपने फोन पर कुछ सेटिंग्स करना है।
Google Chrome

Google Chrome : गूगल क्रोम का इस्तेमाल लगभग हर यूजर्स करते हैं। यह एक फेमस वेब ब्राउज़र है, जिसे गूगल ने विकसित किया है। यह विंडोज, मैकओएस, लिनक्स, एंड्रॉइड और आईओएस जैसे विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। यह बिलकुल सेफ और यूजर्स के लिए आसान माना जाता है। बता दें कि गूगल अकाउंट से लिंक करते ही आपका डाटा सभी डिवीजन पर सिंक हो जाता है।

क्रोम में गूगल सर्च, गूगल ट्रांसलेट, युटुब सहित अन्य सभी वेब पेज इंटीग्रेटेड है। इसमें बेल्ट-इन सुरक्षा फीचर उपलब्ध कराया जाता है, ताकि यूजर्स को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

गूगल क्रोम (Google Chrome)

हालांकि, गूगल क्रोम में ऐसे बहुत सारे फीचर्स है जिसके बारे में कम लोगों को जानकारी है। यह बहुत कम यूजर्स को ही पता है कि इंटरनेट ब्राउज़र में डेडीकेटेड रीडिंग मोड मिलता है। जिससे किसी भी नोटिस या फिर आर्टिकल को पढ़ना बहुत आसान हो जाता है। इसके लिए बस आपको अपने फोन पर कुछ सेटिंग्स करना है, जिसके बाद आप इस फीचर का लाभ उठा सकते हैं।

कंप्यूटर में ऐसे करें इस मोड को ऑन

  • सबसे पहले आपको कंप्यूटर या फिर लैपटॉप में गूगल क्रोम ब्राउजर ओपन करना है।
  • इसके बाद आर्टिकल ओपन कर लें, अब आपको दाएं तरफ सबसे ऊपर थ्री डॉट्स नजर आएगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आपको मोर टूल्स का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • यहां आपको रीडिंग मोड का ऑप्शन नजर आएगा, इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आर्टिकल के साइड में विंडो ओपन हो जाएगी, जहां आप बिना किसी एड के उस आर्टिकल को पढ़ सकेंगे।
  • इस फीचर की खास बात यह है कि इसमें कलर चेंज करने के भी बहुत सारे ऑप्शंस दिए गए हैं।
  • यहां से आप टेक्स्ट साइज में भी चेंज कर सकते हैं।

एंड्रॉयड में करें ऑन

  • यदि आप एंड्रॉयड फोन में रीडिंग मोड यूज करना चाहते हैं, तो गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • यहां आपको रीडिंग मॉड ऐप डाउनलोड कर लेना है।
  • इंस्टॉल होने के बाद एक्सेसिबिलिटी सेटिंग्स में जाने के बाद शॉर्टकट बटन पर टैप करें।
  • यहां आपको गूगल क्रोम ब्राउजर ओपन करना है।
  • पेज ओपन होते ही रीडिंग मोड एक्सेस कर लें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर शॉर्टकट बटन दिखेगा।
  • इससे आप आसानी से यूज कर सकते हैं।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews