Hero की नई बाइक हुई लॉन्च, मचाएगी फेस्टिव सीजन में धूम, मिलेंगे कई नए फीचर्स, इतनी है कीमत, जानें

Hero की नई बाइक हुई लॉन्च, मचाएगी फेस्टिव सीजन में धूम, मिलेंगे कई नए फीचर्स, इतनी है कीमत, जानें

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। हीरो मोटरकॉर्प ने अपनी नई बाइक की पेशकश कर दी है। भारत के बाजारों के लिए नई Hero Xtreme 160R Stealth Edition 2.0 लॉन्च हो चुका है। इस बाइक को फेस्टिव सीजन के डिमांड को देखते  हुए लॉन्च किया गया है। बाइक में कई नए फीचर्स मिलने वाले हैं। बहुत जल्द भारत में इसकी बिक्री और डिलीवरी भी शुरू होने वाली है। इसमें हीरो कनेक्ट के खास फीचर को जोड़ा गया है। बाइक की कीमत 1,29,738 रुपए (एक्स शोरूम) है। बाइक की डिजाइन पिछले मॉडल से काफी मिलती -जुलती हैं, लेकिन इसमें रेड कलर का नया पेंट नजर आएगा।

यह भी पढ़े…Xiaomi Civi 2 हुआ लॉन्च, मिल रहा है 2 फ्रंट कैमरा, iPhone 14 प्रो जैसी डिजाइन, यहाँ जानें कीमत और फीचर्स

टेलीस्कोपिक फोर्कस्, पीलियन ग्रिप और फ्रेम पर रेड हाइलाइट किया गया है। ब्लैक और रेड का कलर कॉम्बीनेशन बाइक को आकर्षक लुक दे रहा है। Hero Xtreme 160R के नए वर्ज़न में Knuckle गार्ड्स दिया प्रोटेक्शन के लिए जोड़ा गया है। बाकी डिजाइन पुराने मॉडल की तरह की ही है। इसमें स्टेपअप सीट, साइड स्लंग एग्ज़ॉस्ट, व्हील्स में स्प्लीट स्टाइल पैटर्न, सिंगल पॉड हेडलाइट और एक मसक्यूलर फ्यूल टैंक दिया गया है। वहीं हीरो कनेक्ट फीचर स्मार्टफोन से बाइक को कनेक्ट करता है। बाइक को आसानी से ब्लूटूथ से कनेक्ट किया जा सकता है।

वहीं Hero Xtreme 160R Stealth 2.0 के इंजन की बात करें तो इसमें BS6-कॉंपलिएन्ट 163cc, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन है, जो 14.9bhp पॉवर और 14Nm पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। इतना ही नहीं हीरो कनेक्ट की मदद से बाइक में जियो फेन्स अलर्ट, पार्कड् लोकेशन, ट्रिप एनालिसिस, लाइव ट्रैकिंग, स्पीड अलर्ट, व्हीकल स्टार्ट अलर्ट और टॉपल अलर्ट की सुविधा भी बाइक में मिलती हा। टॉपल अलर्ट का मतलब है आपको बाइक चलाते समय आपके मोबाइल नंबर पर आने वाले मैसेज और कॉन्टैक्ट की अपडेट मिलती रहेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews