घूम मचाने आ रही है Honda की नई इलेक्ट्रिक बाइक, कंपनी ने शेयर की तस्वीर, जनवरी में इस दिन होगा लॉन्च

घूम मचाने आ रही है Honda की नई इलेक्ट्रिक बाइक, कंपनी ने शेयर की तस्वीर, जनवरी में इस दिन होगा लॉन्च

Upcoming Electric Bike: होंडा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के सेगमेंट में अपने कारोबार को फैलाने की तैयारी कर चुका है। इससे पहले ही पहले ही कंपनी ने अपने प्लान बताया था और 10 नई इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर को पेश करने की बात भी कही थी। इसी प्लान की तरफ Honda अपने कदम बढ़ाते हुए ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी नई बाइक को पेश करने जा रहा है। कंपनी कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। इसके इलेक्ट्रिक बाइक की चर्चा लंबे समय से थी लेकिन अब ब्रांड ने टीज़र जारी करते हुए बाइक के सकैच डिजाइन को शेयर किया है।

वाहन निर्माता कंपनी द्वारा शेयर की गई बाइक के डिजाइन को नई इलेक्ट्रिक बाइक कहा जा रहा है। मीडिया रेपोर्ट्स के इसकी पेशकश 2 जनवरी को हो सकती है। हालांकि होंडा ने अब तक इससे जुड़ी कोई भी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। टीज़र में इंजन वाला पार्ट पूरी तरीके से पैक है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है की यहाँ बैटरी या मोटर मिल सकता है।

Electric मोटरसाइकिल के नाम का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। लेकिन लॉन्च से पहले इससे संबंधित कुछ जानकारी लीक हो चुकी है। जिसके आधार पर नई इलेक्ट्रिक बाइक यह एक मिड-परफॉरमेंस स्ट्रीट बाइक हो सकती है, जिसे अमेरिका के बाजारों में पेश किया जाएगा। वहीं इसमें 200 किलोमीटर की रीडिंग रेंज और एक दमदार मोटर मिल सकता है। नई Bike भारत में कब लॉन्च होगी या नहीं इस बारें में कोई भी जानकारी नहीं आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews