Independence Day पर Jio का शानदार ऑफर, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे गिफ्ट्स

Independence Day पर Jio का शानदार ऑफर, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे गिफ्ट्स

Reliance Jio Independence Day Offer : रिलायंस जियो हर साल स्वतंत्रता दिवस पर अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार रिचार्ज प्लान लेकर आता है। बता दें कि जियो ने 2,999 रुपये का वार्षिक प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। जिसमें कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, SMS के साथ अन्य कई लाभ दे रही है।

मिलेंगी ये सेवाएं

इसके तहत, उपयोगकर्ताओं को प्रतिदिन 2.5GB डेटा, असीमित वॉयस कॉल लाभ और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा प्रदान की जा रही है। यानि यूजर्स को कुल मिलाकर 912.5GB डेटा मिल रहा है। बता दें कि 5G उपयोग करने वाले ग्राहकों को भी इसका लाभ मिलेगा। साथ ही, बिना एक्सट्रा चार्ज के इसमें आपको JioCloud, JioTV और JioCinemna का एक्सेस भी मिलेगा।

इनपर मिलेगी भारी छूट

स्विगी ऑर्डर पर छूट: यदि आप 249 रुपये या उससे अधिक मूल्य के स्विगी ऑर्डर करते हैं तो आपको 100 रुपये की छूट मिल सकती है।

फ्लाइट बुकिंग पर छूट: यूजर्स को फ्लाइट बुकिंग पर 1,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

बुकिंग पर छूट: होटल बुक करने पर 15 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है, जिसमें 4,000 रुपये तक की छूट भी शामिल हो सकती है।

Ajio पर छूट: Ajio पर 999 रुपये या उससे अधिक के ऑर्डर पर 200 रुपये की छूट मिल सकती है।

नेटमेड्स पर अतिरिक्त छूट: नेटमेड्स पर 999 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

रिलायंस डिजिटल पर छूट: इस ऑफर के तहत, विशिष्ट ऑडियो एक्सेसरीज खरीदने पर फ्लैट 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

ऐसे करें रिचार्ज

  • सबसे पहले MyJio ऐप पर जाएं या Jio वेबसाइट खोल लें।
  • फिर रिचार्ज विकल्प पर जाएं।
  • 2,999 रुपये का प्लान चुनें।
  • वह Jio नंबर दर्ज करें जिसमें रिचार्ज करना है।
  • किसी भी UPI पद्धति, नेट बैंकिंग और बैंक कार्ड का उपयोग करके भुगतान पूरा करें।
  • जिसके बाद उस नंबर पर वार्षिक योजना सक्रिय हो जाएगी।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews