क्या आपने देखा कपिल देव का मेटा अवतार नहीं, तो यहाँ देखें

क्या आपने देखा कपिल देव का मेटा अवतार नहीं, तो यहाँ देखें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारती एयरटेल ने गुरुवार को गुरुग्राम के मानेसर में अपने 5जी ट्रायल का डेमो प्रदर्शन किया है, इस लाइव डेमो के दौरान एयरटेल ने कहा कि वह भारत में मेटावर्स का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, इसके लिए कंपनी ने कई सारे कॉन्टेंट पार्टनर के साथ साझेदारी भी की है।

आपको बता दें कि एयरटेल ने लाइव डेमो का आयोजन मानेसर में अपने नेटवर्क एक्सपीरियंस सेंटर में किया गया था, लाइव डेमो एरिक्सन 5 जी रेडियो एनएसए और एसए मोड का इस्तेमाल भारत सरकार द्वारा आवंटित 3500 मेगाहर्ट्ज बैंड टेस्ट स्पेक्ट्रम में किया गया था इस लाइव डेमो के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और 1083 के विश्व कप विजेता कपिल देव भी मौजूद थे डेमो के दौरान कविल देव (Kapil dev) का मेटा अवतार भी दिखाया गया इस दौरान मेटावर्स में 1983 के मैच के वो पल भी दिखाए गए जो कभी कैमरे में रिकॉर्ड ही नहीं हुए।

एयरटेल ने 5जी युक्त होलोग्राम के द्वारा कपिल देव का ‘वर्चुअल’ अवतार मंच पर आया और मौजूद लोगों से बातचीत की तथा उन्हें अपनी पारी के प्रमुख लम्हों के बारे में बताया।

कपिल देव ने कहा, ‘‘मैं 5जी तकनीक की ताकत से आश्चर्यचकित हूं, अपने डिजिटल अवतार को अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए देख रहा हूं जैसे कि मैं वास्तव में वहां हूं।’’

गौरतलब है कि इस लाइव डेमो के दौरान कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी रणदीप सेखोन ने कहा है कि 5G के आने के बाद भारत में टेक्नोलॉजी का विकास उम्मीद से कहीं बहुत ज्यादा होगा, आने वाले समय में 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल सबसे ज्यादा मेटावर्स में ही होगा, क्योंकि इसमें बिना लैग और कम लैटेंसी पर अधिक डाटा की जरूरत है और इसमें एयरटेल इसमें प्रमुख भूमिका निभाएगा, इसका इस्तेमाल गेमिंग से लेकर बिजनेस और स्पोर्ट्स से लेकर मेडिकल और ट्रैफिक कंट्रोल तक में होगा।

इस प्रदर्शन के दौरान एक जीबीपीएस से अधिक इंटरनेट गति के साथ 50 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने 5जी स्मार्टफोन पर मैच की मुख्य बातों का अनुभव किया, इसकी अधिकतम स्पीड करीब 4 जीबीपीएस की रही, डेमो के दौरान रियल टाइम में 4के वीडियो को मल्टीपल कैमरा एंगल पर एक्सेस करने का भी मौका मिला।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews