विंडोज़ 11 के साथ Avita ने लॉन्च किया मेड इन इंडिया लैपटॉप, इसकी कीमत जान आप हो जाएंगे हैरान

विंडोज़ 11 के साथ Avita ने लॉन्च किया मेड इन इंडिया लैपटॉप, इसकी कीमत जान आप हो जाएंगे हैरान

टेकनोंलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। यूएस बेस्ड कंपनी Avita ने अपने लैपटॉप Avita Status Ultimus को भारत में लांच करने की घोषणा कर दी है। बता दें कि यह लैपटॉप पूरी तरीके से “मेड इन इंडिया (Made in India)” लैपटॉप है। यह पूरे दिन की बैटरी लाइफ से लैस होगा। यह FHD एंटी-ग्लेयर IPS डिस्प्ले के साथ आएगा। डिवाइस विंडोज 11 ओएस पर चलेगा और इंटेल सेलेरॉन प्रोसेसर से चलेगा। यह लैपटॉप स्टीरियो स्पीकर से लैस होगा, डुअल-माइक के साथ इंटीग्रेटेड एचडी कैम और अपग्रेडेबल एसएसडी भी उपलब्ध होगा। सिर्फ ₹30000 की कीमत में मिलने वाले लैपटॉप के फीचर्स काफी सही हैं।

यह भी पढ़े… यदि खाने नमक हो जाए अधिक तो घबराएं नहीं, अजमाएं ये आसान उपाय

कंपनी ने दावा किया है कि यह लैपटॉप पूरी तरीके से भारत में बनाई गई है, इसकी कीमत की घोषणा भी कंपनी में कर दी है, जिसकी कीमत ₹29990 है। यह लैपटॉप Windows 11 के साथ कम दम में मिलने वाले लैपटॉप में एक है, जो इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में नहीं लहर भी ला सकता हैं। इस लैपटॉप के 6 कलर वर्ज़न मार्केट में उपलब्ध होंगे: मैट ब्लैक, स्पेस ग्रे, क्लाउड सिल्वर, गोल्ड, शम्रॉक ग्रीन और शुगर रेड।

यह लैपटॉप 8 अप्रैल, 2022 से ऐमेज़ॉन (Amazon) पर उपलब्ध होगा और ग्राहक 11 अप्रैल से दुकानों पर भी इसकी शॉपिंग कर पाएंगे। 14 इंच फुल एचडी डिस्पले और हाई रिवॉल्यूशन यूजर्स को एक अच्छा एक्सपीरियंस देगा। स्टोरेज की बात करें तो इस लैपटॉप में 4GB RAM और 128GB एसएसडी स्पेस की सुविधा भी उपलब्ध है, वीडियो कॉलिंग के लिए एचडी वेबकैम इस लैपटॉप में उपलब्ध है, इसकी वॉइस क्लेरिटी भी बातचीत के समय काफी अच्छी होगी। लैपटॉप का वजन किलोग्राम 1.3 किलोग्राम और 5000mah की बैटरी यूजर्स को देखने मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews