उपभोक्ताओं तक 5G सर्विस पहुंचाने के लिए एक्शन मोड में सरकार, मोबाइल कंपनियों को मिली हिदायत

उपभोक्ताओं तक 5G सर्विस पहुंचाने के लिए एक्शन मोड में सरकार, मोबाइल कंपनियों को मिली हिदायत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 5G सर्विसेज (5G Services) जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। सरकार की ओर से मोबाइल कंपनियों को जल्द से जल्द 5जी सर्विस मोबाइल उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की हिदायत दी गई है। सरकार ने मोबाइल निर्माता कंपनियों को हिदायत दी है कि वह जल्द ही फोन के सॉफ्टवेयर में अपडेट लाएं।

5G सर्विस का लाभ देने की बात पर फोन निर्माता कंपनियों ने नवंबर तक का समय मांगा है क्योंकि फिलहाल वह दूरसंचार कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं। मोबाइल निर्माता कंपनियों का कहना है कि नवंबर तक 5G इनेबल्ड मोबाइलों में 5जी सर्विस पहुंचाई जाएगी। 1 अक्टूबर से देश में 5G लॉन्च कर दिया गया है लेकिन बहुत से मोबाइल में यह नहीं चल पा रहा है। इसी के चलते मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों के साथ DoT की एक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में 30 से ज्यादा प्रतिभागियों को सरकार की ओर से बुलाया गया था। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के सचिव भी इस दौरान मौजूद रहे। इसके अलावा फोन निर्माता, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सेवा प्रदाता, चिप बनाने वाली कंपनी और इंडस्ट्री एसोसिएशन मीटिंग में शामिल हुए।

Must Read- आज से भक्तगणों के लिए खुला “महाकाल लोक”, बाबा के दर्शन के साथ यहां का दीदार करने आए भक्त

बता दें कि 5जी सर्विस शुरू होने के बाद भी ग्राहकों का उसका फायदा नहीं मिल रहा है। आईफोन पर भी 5G सेवा का लाभ ग्राहक नहीं ले पा रहे हैं और सैमसंग के कई मोबाइल में भी 5G सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं हुआ है। सिर्फ ओप्पो, रियलमी, वीवो और श्याओमी ने एयरटेल के लिए 5G अपडेट जारी किया है। वनप्लस के ग्राहकों को भी अपडेट का इंतजार है।

भारत में आईफोन में 5G अपडेट आने को लेकर एप्पल का कहना है कि वह इस पर काम कर रहे हैं नेटवर्क की टेस्टिंग पूरी होते ही यूजर्स को 5G का फायदा मिलने लगेगा। एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपयोगकर्ताओं तक इसका फायदा पहुंचेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews