Mobile Tips: स्मार्टफोन यूजर्स जान लें चार्जिंग का ये नियम, बढ़ जाएगी बैटरी लाइफ, मिलेगा नए Phone जैसा बैकअप

Smartphone charging tips

Mobile Tips: स्मार्टफोन आज के दौर में जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। कॉल, मैसेज, पेमेंट, मनोरंजन इत्यादि का जरिया यह बन चुका है। फोन जैसे-जैसे पुराना होने लगते यह इसका फ़ंक्शन भी स्लो हो जाता है। सबसे ज्यादा प्रभाव बैटरी लाइफ पर नजर आता है। लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखकर आप अपने पुराने फोन की बैटरी लाइफ भी बढ़ा सकते हैं। हम आपको चार्जिंग से जुड़ा ऐसा ही एक नियम (Smartphone Charging Tips) बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करने से आपके फोन की बैटरी हेल्दी रहेगी।

स्मार्टफोन चार्जिंग का ये नियम कर लें नोट

अपने फोन की बैटरी लाइफ को अच्छा रखने के लिए चार्जिंग के लिए 25-85 नियम का पालन करना चाहिए। मतलब अपने स्मार्टफोन की बैटरी 25% से नीचे न आने दें। कई लोग बैटरी को 1% होने तक फोन यूज करते हैं, ऐसा करना आपके डिवाइस के हेल्थ को नुकसान पहुंचता है। साथ ही अपने फोन को कभी भी 85% से अधिक चार्ज नहीं चाहिए।

इन बातों का भी रखें ख्याल

  • फोन को हमेशा ऑरिजनल चार्ज से ही चार्ज करें। इससे बैटरी का हेल्थ मेंटेन होता है।
  • यदि आप फोन का इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं तो 50% चार्ज करके छोड़ दें।
  • अपने फोन और चार्जर दोनों को साफ रखें। इससे चार्जिंग में सुधार आता है।
  • फास्टचार्जिंग आपके फोन की बैटरी खराब कर रहा है। साथ ही डिवाइस भी भी खराबी ला सकता है। जरूरत हो तो तभी Fastcharging का इस्तेमाल करें।
  • रात भर अपने फोन को चार्ज में लगाकर न छोड़े। बैटरी को ज्यादा गर्म भी न होने दें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews