Huawei ला रहा है अपनी नई Mate 50 सीरीज, सामने आया स्मार्टफोन का मॉडल, यहाँ जानें सबकुछ 

Huawei ला रहा है अपनी नई Mate 50 सीरीज, सामने आया स्मार्टफोन का मॉडल, यहाँ जानें सबकुछ 

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। एक बार फिर Huawei अपने नए स्मार्टफोन के साथ आ रहा है। बहुत जल्द मोबाइल मार्केट में Huawei Mate 50 सीरीज के नए स्मार्टफोन कि एंट्री हो सकती है। इसे कई प्रसिद्ध सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा जा चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो Huawei Mate 50 सीरीज अगले महीने यानि सितंबर 2022 में लॉन्च हो सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक इसमें दो स्मार्टफोन्स शामिल है।

Huawei Mate 50 और Huawei Mate 50 Pro इनके नाम हो सकते हैं। सर्टिफिकेशन वेबसाईट ने यह भी हिंट दिया है ये स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अब तक स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी नहीं दी है। इसके फीचर्स लीक हो चुके हैं। कुछ चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाईट की रिपोर्ट्स ने दावा किया है की Huawei Mate 50 सीरीज 66W की फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।

यह भी पढ़े… करोड़ों लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर, UIDAI ने AADHAR को लेकर जारी किया सर्कुलर, जानें वरना नहीं उठा पाएंगे योजना Subsidy का लाभ

यह भी कहा जा रहा है की स्मार्टफोन में बायोमेट्रिक सिक्युरिटी और curved डिजाइन होगा। हालांकि इससे पहले रिपोर्ट्स ने दावा किया था की यह स्मार्टफोन 4जी वर्ज़न Qualcomm Snapdragon 888 के साथ आएगा। वहीं इसका बेस मॉडल 90Hz रेफ़र्श रेट के साथ आ सकता है। वहीं टॉप मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। उम्मीद है आने वाले समय ने इस सीरीज से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews