Motorola Edge 30 Fusion मचाएगा मार्केट में तहलका, हुआ स्मार्टफोन के फीचर्स का खुलासा, जानें यहाँ

Motorola Edge 30 Fusion मचाएगा मार्केट में तहलका, हुआ स्मार्टफोन के फीचर्स का खुलासा, जानें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। मोटोरोला ने इस साल अपने कई तगड़े स्मार्टफोन्स पेश कर चुका है और अब बारी है Motorola Edge 30 Fusion की आ चुकी है। पिछले हफ्ते ही एक लीक में स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई थी। अब एक बार फिर मोटोरोला अपने ने Motorola Edge को एक्स्पैन्ड करते हुए नए स्मार्टफोन को पेश करने करने जा रहा है। कुछ दिन पहले ही इस चीनी कंपनी ने 3 दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च किए है।

यह भी पढ़े… Realme 9i 5G का हो चुका है ऐलान, इस दिन होगा भारत में लॉन्च, रॉकस्टार जैसी डिजाइन, यहाँ जानें सबकुछ

यह Moto S30 Pro का रिब्रांडेड वर्ज़न होगा। जो हाल ही में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है। रिपोर्ट की माने तो Moto S30 Pro को ही Motorola Edge 30 Fusion के रूप में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन को Geekbench सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर भी देखा गया है। इसमें भी Moto S30 Pro की तरह की कैमरा कॉन्फिग्यूरैशन देखा गया। साथ ही लीक हुए इमेज में यह भी खुलासा हुआ है की Motorola Edge 30 Fusion डॉल्बी एटमॉस ट्यूनड स्पीकर के साथ आएगा। हालांकि कंपनी ने इस बात की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।

Moto S30 Pro

अफवाहें हैं की Motorola Edge 30 Fusion बहुत जल्द ग्लोबल मार्केट में 6.67 इंच AMOLED फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। वहीं स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज उपलब्ध हो सकता है। वहीं बैक में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा और 4,270mAh की बैटरी 68W रैपिड चार्जिंग के साथ उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन सितंबर में लॉन्च हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews